Monday, February 16

कुवारे प्रेमी के प्यार में पागल हुई दो बच्चो की मां परिजनों के एतराज पर दोनो ने खाया जहर महिला की मौत युवक गंभीर

कुवारे प्रेमी के प्यार में पागल हुई दो बच्चो की मां परिजनों के एतराज पर दोनो ने खाया जहर महिला की मौत युवक गंभीर

बरेली / कहते है प्रेम अंधा होता है प्रेम के चक्कर में पड़ने के बाद महिला हो या पुरुष उसे सिवाय अपने प्यार के और कुछ दिखाई नहीं देते दुनिया की ऐशो आराम माता पिता यहां तक खुद की जनि हुई औलाद को भी छोड़ देता है ऐसा ही मामला जनपद बरेली के मीरगंज क्षेत्र के एक गांव से आया जहां गांव के ही निवासी एक युवक पर गांव की ही एक विवाहिता दो बच्चो की मां का दिल आ दोनो के बीच प्यार उमंगे भरने लगा वह प्यार में इतने अंधे हो गए को उन्हे घर परिवार समाज का भी कोई डर नहीं रहा मामला खुलने पर समाज में विरोध होने लगा घर परिवार वालो ने रोक लगाई तो कल शाम दोनो ने मिलकर जहर खा लिया जिसमे महिला की तो मौत हो गई प्रेमी युवक गंभीर हालत में।अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है ।

जनपद के थाना मीरगंज के एक गांव में रहने वाले 18 वर्षीय अनिल कुमार का गांव की ही रहने वाली एक महिला से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात महिला के परिवार वालों को पता चल गई। जिसका उन लोगों ने विरोध किया। परिवार के सामने आने पर दोनों ने साथ मरने की कसम खाई और जहर खा लिया। जब परिवार के लोगों ने उनकी हालत बिगड़ती देखी तो शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां महिला की मौत हो गई। सुनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो बच्चों को बिलखता छोड़ गई महिला

प्रेमी की अभी शादी नहीं हुई है। जबकि बताया जा रहा है कि महिला शादी शुदा थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वह अपने पीछे दोनों बच्चों को बिलखता छोड़ गई। गांव में चर्चा है कि लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल था। परिवार वालों ने इसका विरोध किया। जिस कारण दोनों ने जहर खा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *