
गोरियारी किराना दुकानदार की हत्या मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर भूसा घर से एक देशी कट्टा बरामद
सहरसा। जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के गोसपुर – गोरियारी चौक पर दिन दहाड़े बेखौफ अपराधी के द्वारा बीते 18 सितम्बर को गोरियारी गांव निवासी किराना दुकानदार रंजीत कुमार यादव की गोली मार हत्या मामले में दो अपराधी गिरफ्तार,गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर भूसा घर से एक देशी कट्टा पुलिस ने किया बरामद। 
हत्या मामले को लेकर एसपी के निर्देश पर एसाईटी टीम का गठन कर दो अपराधी को 24 सितम्बर को भागलपुर जिले गोराडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अपराधी सलखुआ थाना के हरेवा पंचायत के गोसपुर गांव निवासी उमेश यादव के पुत्र अजीत कुमार एवं लखन यादव के पुत्र गौरव कुमार के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर गोसपुर गांव निवासी उमेश यादव के भूसा घर से देशी कट्टा बरामद किया। गोरियारी किराना दुकानदार की हत्याकांड मामले में मंगलवार की रात भूसा घर से एक देसी कट्टा बरामद की गई है।ज्ञात हो कि बिते 18 सितंबर को गोरियारी – गोसपुर चौक पर दिनदहाड़े अपराधियों ने गोरियारी गांव निवासी लक्ष्मी यादव के 34 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार यादव की गोली मार हत्या कर दी थी। घटना के सातवें दिन मंगलवार को हत्या कांड के मुख्य आरोपी अजित कुमार एवं गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधी व बरामद देशी कट्टा को सलखुआ पुलिस ने बुधवार को सहरसा न्यायालय में सुपुर्द कर दिया।
























