Monday, February 16

बलिया।ग्राम इंदासों में सामाजिक अंकेक्षण की बैठक में सचिव, रोजगार सेवक और टी.ए. रहे गैरहाजिर।

ग्राम इंदासों में सामाजिक अंकेक्षण की बैठक में सचिव, रोजगार सेवक और टी.ए. रहे गैरहाजिर।

अमर बहादुर सिंह बलिया शहर 

नगरा (बलिया)।विकास खंड नगरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत इंदासों में दिनांक 04 अगस्त 2025 को सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा और ग्रामीणों की शिकायतों पर चर्चा की जानी थी।

हालांकि, इस बैठक की गंभीरता के बावजूद ग्राम पंचायत के सचिव संजय सिंह रोजगार सेवक पार्वती पाण्डेय तकनीकी सहायक (T.A.) मनोज सिंह बैठक से नदारद रहे। इनकी अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों एवं सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों में नाराजगी देखी गई

बैठक में सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा पंचायत से जुड़ी कई आवश्यक जानकारियाँ जुटाई जानी थीं, जैसे:

•जॉब कार्ड वितरण की स्थिति

•पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता

•मजदूरी भुगतान में समयबद्धता

बैठक में ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *