तेज रफ्तार इको का कहर तीन बाईकों के मारी टक्कर एक की मौत पांच घायल

तेज रफ्तार इको का कहर तीन बाईकों के मारी टक्कर एक की मौत पांच घायल नेशनल हाइवे गर्रा नदी पुल की घटना

शाहजहांपुर / नेशनल हाइवे पर आज फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला तेज रफ्तार एक इको ने अपनी लापरवाही के कारण एक की जान ले ली और पांच को अस्पताल भेज दिए हादसा आज दोपहर बाद नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी पुल के पास हुआ जिसमे एक तेज रफ्तार ईको ने तीन बाइकों को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार हरदोई के एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। मामूली रूप से घायल तीन लोग घर को लौट गए।

घायलों के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि वह लोग बाइक से तिलहर के गांव रैना में एक रिश्तेदार की मौत की खबर सुनकर रैना जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे वह लोग नेशनल हाईवे पर गर्रा नदी पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईको ने एक-एक करके तीन बाइकों को चपेट में ले लिया। जिसमें हरदोई के एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईओ चालक को पकड़ लिया। चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मृतक की पहचान हरदोई के थाना मझिला के गांव चेना निवासी 28 वर्षीय धर्मप्रिय पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *