
भाकिमयू की महेंद्र यादव के दुर्घटना में घायल होने पर रामकुमार गौतम बनाए गए कार्यवाहक जिला अध्यक्ष
शाहजहांपुर / विगत 11 सितंबर को मार्ग दुर्घटना में भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव के गंभीर रूप से घायल होने पर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव ने जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमार गौतम को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की हमारे कर्मठ जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव विगत 11 सितम्बर को मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया पीजीआई में आज भी उनका इलाज चल रहा है उनकी अनुपस्थित में संगठन के कार्य बाधित न हो इस लिए आज सर्व सम्मति से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमार गौतम को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया जा रहा है रामकुमार गौतम जब महेंद्र यादव पूर्ण रूप से स्वास्थ्य नही हो जाते तब जिला अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे । उन्होंने जारी नियुक्ति पत्र में रामकुमार गौतम से आशा की है वह संगठन हित में कार्य करते हुए पद व संगठन की प्रतिष्ठा कायम रखते हुए संगठन हित में कार्य करते हुए संगठन को गति प्रदान करेंगे ।
इसी के साथ तिलहर कार्यालय पर हुई बैठक में महेंद्र यादव की शीघ्र स्वास्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना भी की गई बैठक में मुख्य रूप से संगठन के संरक्षक ओम प्रकाश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प राज यादव मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह ब्रज मोहन गौतम तहसील तिलहर प्रभारी प्रमोद गंगवार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
























