बलिया।76वें गणतंत्र दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुआ भव्य समारोह
76वें गणतंत्र दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुआ भव्य समारोह
बलिया। शिक्षा-क्षेत्र नगरा में पड़ने वाले कोदई न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवारकलां में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। पूर्व मा०वि० सिसवारकलां पर गरिमापूर्ण ढंग से गणतंत्र दिवस मनाया गया तथा कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय सिसवारकलां के साथ सामूहिक प्रभातफेरी निकाली गयी।विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेन्द्र यादव ने विद्यालय में तिरंगा फहराकर समारोह की शुरुआत की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संदेश दिया, उन्होंने भारत के संविधान की महिमा और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश भी डाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की संकुल शिक्षिका पुष्पांजलि श्रीवास्तव ने कहा आजादी के अ...






