Tuesday, February 17

बलिया

बलिया।रामलीला में परशुराम संवाद व चारों भाइयों का विवाह का मंचन ।

उत्तर प्रदेश, बलिया
रामलीला में परशुराम संवाद व चारों भाइयों का विवाह का मंचन ।  रामेश्वर प्रजापति  नगरा (बलिया)। सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे रामलीला महोत्सव का छठवां दिन श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण रहा। मुख्य सेवक के रूप में विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज श्री रमेश सिंह (डायरेक्टर, छात्र शक्ति लिमिटेड), सेन्ट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य जगन्नाथ पत्रा व डॉ. आर.एस. वर्मा एवं उनकी पुत्री डॉ. शिल्पी वर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीराम का माल्यर्पण, तिलक एवं आरती कर मंचन की विधिवत शुरुआत की। समिति की ओर से सभी मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंचन की शुरुआत परशुराम संवाद से हुई। लक्ष्मण जी और भगवान परशुराम के बीच हुआ यह संवाद दर्शकों के लिए रोमांचकारी और भावनात्मक रहा। कलाकारों ने परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के तेजस्वी वचनों को जीवंत कर उपस्थ...

शांभवी धाम कसेसर बलिया।शंकरपुर में भागवत कथा से मिली मानस सुसंस्कृति और राष्ट्र जागरण की प्रेरणा: मानस सुसंस्कृत जीवन जीना सिखाती है, तो भागवत से सीखते हैं सुमृत्यु का वरण।

उत्तर प्रदेश, बलिया
शांभवी धाम कसेसर शंकरपुर में भागवत कथा से मिली मानस सुसंस्कृति और राष्ट्र जागरण की प्रेरणा: मानस सुसंस्कृत जीवन जीना सिखाती है, तो भागवत से सीखते हैं सुमृत्यु का वरण।   संजीव सिंह बलिया।शांभवी धाम कसेसर शंकरपुर में वृन्दावन से अंतर्राष्ट्रीय भागवत कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें कथा व्यास वागीश जी महाराज ने भागवत ज्ञान की अमृत वर्षा कराई। उन्होंने संवाद के माध्यम से यह सन्देश दिया कि मानस जीवन को सुसंस्कृत और समृद्ध बनाता है, और भागवत से सुमृत्यु अर्थात उत्तम मृत्यु का मार्ग सीखा जा सकता है। कथा का मूल उद्देश्य सिर्फ कथा सुनाना नहीं, बल्कि वैचारिक परिमार्जन और राष्ट्र जागरण के लिए मानसिक पुनर्निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि जैसे आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास आवश्यक है, उसी तरह राष्ट्र का सांस्कृतिक विकास भी अतिआवश्यक है, तभी हम भारतीय अस्मिता को सशक्त कर सकेंगे।वागीश जी महाराज...

बलिया।सीएचसी नगरा में 1 अक्टूबर को लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर, जिले के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएँ

उत्तर प्रदेश, बलिया
सीएचसी नगरा में 1 अक्टूबर को लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर, जिले के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएँ अमर बहादुर सिंह बलिया शहर  बलिया। क्षेत्र के आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नगरा में 1 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के नामचीन विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल होंगे, जो ग्रामीणों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुलिका सिंह और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार सिंह, जनरल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अबू तलहा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इन डॉक्टरों की मौजूदगी से मरीजों को जिला स्तर की चिकित्सा सुविधा सीएचसी नगरा पर...

बलिया।सीता स्वयन्वर देख दर्शकों ने लगाया जय सीयाराम का उद्घोश 

उत्तर प्रदेश, बलिया
सीता स्वयन्वर देख दर्शकों ने लगाया जय सीयाराम का उद्घोश  नगरा के रामलीला में पांचवें दिन सीता स्वयंवर, बाणासुर रावण संवाद, शिव धनुष यज्ञ का शानदार मंचन किया आचार्य ओम प्रकाश वर्मा  नगरा, बलिया। सार्वजनिक रामलीला समिति नगरा द्वारा जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित रामलीला में शुक्रवार को पांचवे दिन रात्रि में सीता स्वयंवर, बाणासुर रावण संवाद, शिव धनुष यज्ञ का शानदार मंचन किया गया। सीता स्वयंवर के मंचन के बाद दर्शकों के जय सियाराम के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।अवध आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा मंचित लीला के भगवान राम स्वयंवर में जैसे ही प्रवेश करते हैं, सभी उनके मनमोहक रूप को देखकर मोहित हो जाते हैं। स्वयंबर में लंकापति रावण बिना निमंत्रण के पहुंचता है, इसी बात को लेकर बाणासुर और रावण में जमकर संग्राम होता है और दोनों स्वयंबर से चले जाते है। महाराजाधिराज जनक न...

बलिया।ब्लॉक संसाधन केंद्र नगरा में गणित ओलंपियाड सम्पन्न, दस प्रतिभागी चयनित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, डायट प्रवक्ता किरण सिंह ने किया शुभारंभ, शिक्षकों के सहयोग से सफल आयोजन।

उत्तर प्रदेश, बलिया
ब्लॉक संसाधन केंद्र नगरा में गणित ओलंपियाड सम्पन्न, दस प्रतिभागी चयनित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, डायट प्रवक्ता किरण सिंह ने किया शुभारंभ, शिक्षकों के सहयोग से सफल आयोजन।  संजीव सिंह बलिया।आज ब्लॉक संसाधन केंद्र नगरा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता शिक्षा-जगत के लिए एक प्रेरणादायक आयोजन साबित हुई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान और खंड शिक्षा अधिकारी नगरा राम प्रताप सिंह के दिशा-निर्देश में सम्पन्न इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का आयोजनगणित ओलंपियाड की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पांजलि एवं सुगंध अर्पण के साथ की गई। इस अवसर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार बलिया की प्रवक्ता एवं डायट मेंटर किरण सिंह ने संपन्न ...

बलिया।रामलीला महोत्सव में अहिल्या उद्धार और प्रभु राम का मिथिला आगमन

उत्तर प्रदेश, बलिया
रामलीला महोत्सव में अहिल्या उद्धार और प्रभु राम का मिथिला आगमन रामेश्वर प्रजापति नगरा/रसड़ा (बलिया)। सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला महोत्सव का चौथा दिन भक्तिमय और भावपूर्ण रहा। मंचन में भगवान श्रीराम के चरणों से अहिल्या का उद्धार हुआ और माँ गंगा के अवतरण की कथा प्रस्तुत की गई। इसके बाद प्रभु राम का मिथिला नगर आगमन दर्शकों के लिए उत्साह और श्रद्धा का क्षण बना। कथा अनुसार, अहिल्या को इंद्रदेव के छल के कारण श्राप मिला और वे शिला बन गई थीं। श्रीराम के चरण स्पर्श मात्र से अहिल्या पुनः जीवित हो गईं, जिससे रामलीला मैदान "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा। मंचन में ऋषि विश्वामित्र ने माँ गंगा के अवतरण की कथा भी सुनाई। बताया गया कि भगीरथ के तप और भगवान शिव की कृपा से गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई और अपने पवित्र जल से पापियों का उद्धार करती हैं। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण ...

बलिया।जयंत पंछी का अंग भंग और मुन्नी मिलन का मंचन 

उत्तर प्रदेश, बलिया
जयंत पंछी का अंग भंग और मुन्नी मिलन का मंचन  आचार्य ओमप्रकाश वर्मा  नगरा बलिया। नगर की रामलीला में पांचवें दिन गुरूवार की शाम रामलीला मैदान में जयंत पक्षी का अंग-भंग, मुनी मिलन एवं सती अनुसुइया के विभिन्न प्रसंगों केका कलाकारों ने जीवंत तथा भावपूर्ण अभिनय किया। इसे देख दर्शक भाव-विह्वल हो उठे। वन गमन के दौरान जब मां जानकी डा अपनी कुटियां के बाहर बैठी हुई थी कि की उसी समय इंद्रदेव का पुत्र जयंत पक्षी नी का वेश धारण कर जानकी के पैरो में । चोंच मारकर लहुलूहान कर दिया। यह की देख भगवान श्रीराम उस पक्षी के मारने ह के तीर छोड़ दिए। जयंत पक्षी अपनी जान बचाने के लिए विभिन्न देवी में देवताओं सहित नारद जी के शरण में डीं गया, जहां उनके द्वारा बताया गया कि डी तुमने मां सीता के पैरों में चोंच मारकर नघोर पाप किया है। इसके लिए तुम्हें प्रभु श्रीराम के चरणों में गिरकर माफी र मांगनी होगी। जब तक जयंत श्री...

बलिया।साइबर ठगों ने प्रिंसिपल के खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये

उत्तर प्रदेश, बलिया
साइबर ठगों ने प्रिंसिपल के खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये आचार्य ओम प्रकाश वर्मा  नगरा। बलिया साइबर अपराधियों ने नगर पंचायत क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रधानाचार्य के खाते से एक लाख रुपये के निकासी कर ली। यह जानकारी मिलते ही प्रिंसिपल के होश उड़ गए। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी कि प्रशासनिक दावों के बावजूद साइबर अपराधियों का जाल लगातार बढ़ रहा है और लोग शिकार हो रहे हैं। नगर पंचायत स्थित नेशनल कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य नफीस हाशमी ने बताया कि उनका खाता सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा नगरा में संचालित है। सोमवार को उनके मोबाइल पर दो बार में निकासी का मैसेज आया। पहला मैसेज 49 हजार रुपये का और दूसरा 50 हजार रुपये का था। बैंक जाकर जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं। जांच में सामने आया कि यह रकम सात अलग-अलग खातों में स्थानांतरित की गई है। प्रिंसि...

बलिया।सार्वजनिक रामलीला के तीसरे दिन ताड़का वध एवं यज्ञ रक्षा का प्रभावी मंचन

उत्तर प्रदेश, बलिया
सार्वजनिक रामलीला के तीसरे दिन ताड़का वध एवं यज्ञ रक्षा का प्रभावी मंचन रामेश्वर प्रजापति  नगरा(बलिया)। सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के तीसरे दिन का मंचन दर्शकों के लिए अत्यंत रोचक और भावपूर्ण रहा। लीला में विश्वामित्र ऋषि ने राजा दशरथ से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने यज्ञ की रक्षा हेतु साथ ले जाने का आग्रह किया। मार्ग में ताड़का नामक भयानक राक्षसी का प्रकट होना हुआ, जिसने ऋषि-मुनियों को लंबे समय से सताया था। भगवान श्रीराम ने अपने पराक्रम से ताड़का का वध कर ऋषियों को भयमुक्त किया। इसके उपरांत यज्ञ स्थल पर मारीच और सुबाहु राक्षसों का आगमन हुआ। श्रीराम ने अपने दिव्य बाणों से उनका भी संहार कर यज्ञ की सफल रक्षा की। इस प्रसंग में राम-लक्ष्मण की वीरता और धर्मरक्षा की झलक ने दर्शकों को अत्यधिक प्रभावित किया। रामलीला मंचन देखने के लिए नगर एवं आसपास के क्षेत्रों स...

बलिया।जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत वृध्दा आश्रम गड़वार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश, बलिया
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत वृध्दा आश्रम गड़वार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित अमर बहादुर सिंह बलिया शहर । जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त के मार्गदर्शन एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में समाज कार्य विभाग द्वारा "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025" के अंतर्गत वृध्दा आश्रम गड़वार में विशेष जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना तथा उन्हें सेवा और सहयोग का अनुभव कराना था। आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को फल वितरित किए गए और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं है बल्कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है। साफ-सफाई ...