जौनपुर।चेयरमैन के घर फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी शामिल
चेयरमैन के घर फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी शामिल
अवैध असलहा, कारतूस व तीन चोरी की बाइक बरामद
मछलीशहर (जौनपुर)। नगर पंचायत मछलीशहर के अध्यक्ष अभय जायसवाल उर्फ सूरज के घर पर जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मछलीशहर पुलिस व एसओजी गामा टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बाल अपचारी सहित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
बताया गया कि 23 फरवरी 2025 की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने चेयरमैन के घर पर तीन राउंड फायरिंग की थी। उस समय चेयरमैन घर के अंदर मौजूद थे, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस संबंध में थाना मछलीशहर में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
अपर पुल...
