नवागत थानाध्यक्ष का एक्शन, रंगदारी व भय फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
खुटहन (जौनपुर)। थाना खुटहन के नवागत थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कार्यभार संभालते ही कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत पुलिस ने सोशल मीडिया पर रंगदारी, हिंसक और भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों, रंगबाजी, मनबढ़ई तथा झगड़ालू गैंग से जुड़े वीडियो और पोस्ट साझा कर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज बिंद पुत्र ज्ञानचंद बिंद, निवासी धमौर खास, थाना खुटहन को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरीन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक कौशल कुमार सिंह, कांस्टेबल मान सिंह तथा आरक्षी धीरज यादव शामिल रहे।
।
























