वन महोत्सव: रिजर्व पुलिस लाइन्स, बदायूँ में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बदायूँ। वन महोत्सव के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन्स, बदायूँ में सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 01 जुलाई से 07 जुलाई 2026 तक मनाए जा रहे वन महोत्सव के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस प्रशासन ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका नियमित संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से “एक वृक्ष, अनेक जीवन” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
























