बदायूँ।मंदिर से घंटे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 8 घंटे बरामद

मंदिर से घंटे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 8 घंटे बरामद

बदायूं। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मंदिर से घंटे चोरी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 8 घंटे तथा 780 रुपये नकद बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मुकदमा संख्या 147/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस में वांछित नसीम पुत्र रहीश, निवासी नई बस्ती, कस्बा एवं थाना बिसौली, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कुछ दिन पूर्व ग्राम गंगापुर सराय स्थित मंदिर से घंटे चोरी किए थे। वह बरामद घंटों को बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7 किलोग्राम वजन के 8 मंदिर के घंटे तथा 780 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुनाजिर खां एवं थाना फैजगंज बेहटा पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *