Wednesday, February 18

Author: Krishna mohan upadhyay

आजमगढ़।ट्रक में  बिजली का तार फंसने से टूटा  खंम्भा। 

आजमगढ़।ट्रक में  बिजली का तार फंसने से टूटा खंम्भा। 

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
ट्रक में  बिजली का तार फंसने से टूटा  खंम्भा , बिजली बाधित रहेगी राम प्रसाद मिश्रा  लालगंज/ आजमगढ़ ।कल रात्रि में लगभग 1:20 मिनट पर एक अज्ञात ट्रक मे बिजली का तार फस जाने के कारण खंभा व उसमें लगे हुए मोटे तार टूट गए । मौके पर सिधौना बाजार में लगे रात्रि गस्त कर रहे हेड कांस्टेबल विजय कुमार गुप्ता के द्वारा दीपक राय S I थाना मेहनाजपुर को यह सूचना दिया गया कि एक अज्ञात ट्रक मे बिजली का तार फस गया जिससे खंभा व मोटा तार टूट गया लेकिन जब तक वह मौके पर पहुंचे उससे पहले ही ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया दीपक राय S l ने मौके पर जाकर बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन किए जिससे सूचना प्राप्त कर बिजली विभाग के कर्मचारी आए खंभे से लटके हुए कई तारों को रोड से हटाया गया जिससे खतरा होने से बच गया। इसी कड़ी में सिधौना बाजार में स्थापित ट्रांसफार्मर बिगड़ गया जिससे रात्रि के समय लाइट न होने की वजह से लोग भीषण...
आजमगढ़।पुलिस अधीक्षक ने परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

आजमगढ़।पुलिस अधीक्षक ने परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक ने परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश आजमगढ़।शुक्रवार को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना* द्वारा पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया, परेड में पुलिस लाईन्स तथा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में नियुक्त आरक्षी, मुख्यआरक्षी, उ0नि0, निरीक्षकों द्वारा भाग लिया गया। परेड में भाग ले रहें डॉग स्क्वाड व ड्रोन कैमरा दल का भी निरीक्षण किया गया। परेड में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन्स उपस्थित रहें। ➡पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड निरीक्षण के पश्चात आरक्षियों का मेस, बैरक, आवासीय परिसर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरटीसी कार्यालय, सब्सिडी कैंटीन, जनपद नियंत्रण कक्ष, मोटर वाहन शाखा, स्टोर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गैस...
आजमगढ़।बघौरा गांव के प्रधान सोना देवी का निधन, दत्तात्रेय में हुआ अंतिम संस्कार 

आजमगढ़।बघौरा गांव के प्रधान सोना देवी का निधन, दत्तात्रेय में हुआ अंतिम संस्कार 

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
बघौरा गांव के प्रधान सोना देवी का निधन, दत्तात्रेय में हुआ अंतिम संस्कार  आजमगढ़। जिले के निजामाबाद तहसील में पड़ने वाले रानी की सराय ब्लाक के बघौरा गांव कि प्रधान सोना देवी यादव कि बीती रात मौत हो गई है। और आज सुबह दस बजे उनके पार्थिक शरीर का दत्तात्रेय श्मशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया है।वह पच्चीस साल से लगातार प्रधान थीं। उनके पति सत्यदेव यादव उर्फ कचहरी यादव रानी कि सराय के पूर्व ब्लाक प्रमुख और समाज सेवी हैं। देश में आजादी जब से मिली है और उसके बाद पंचायती राज का गठन हुआ था तब से लगातार सोना देवी यादव के घर में प्रधानी रही है हर पंच वर्षीय चुनाव में इसी परिवार के लोगों को विजय मिली है।सबसे पहले उक्त गांव के प्रधान बने रामनाथ यादव उसके बाद उनके बड़े बेटे हरपत यादव प्रधान हुए थे। उसके बाद महिला सीट होने पर हरपत यादव कि पत्नी गुलाबी देवी गांव कि प्रधान रही है। उसके बाद उनके लड़के स...
आजमगढ़।सेवानिवृत्त शिक्षको का हुआ सम्मान राम प्रसाद मिश्र

आजमगढ़।सेवानिवृत्त शिक्षको का हुआ सम्मान राम प्रसाद मिश्र

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
सेवानिवृत्त शिक्षको का हुआ सम्मान राम प्रसाद मिश्र लालगंज आजमगढ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई लालगंज के द्वारा शैक्षिक उन्नयन निपुण संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी वृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के उज्जवल भविष्य शुभकामना विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों में लालगंज की स्थिति पर समग्र रूपरेखा प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलामंत्री आशुतोष सिंह ने इस तथ्य पर जोर दिया कि हमें जो भी परिलव्धियां प्राप्त हुई वह संघ के ही बल पर हासिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगाप्रसाद यादव ने एवं संचालन ब्लाक अध्यक्ष डाक्टर सत्यप्रिय सिंह ने किया।कार्यक्रम में विपिन बिहारी पाण्डेय, नवनीत गुप्त,संजीव सिंह, राकेश पाण्डेय,विनय सिंह, संदीप पाण्डेय,अतुल सिंह, धनञ्जय सिंह,शिवम सरोज सहित सैकड़ो श...
आजमगढ़ शिव चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल मेहनाजपुर के प्रबंधक प्रभाकर सिंह नें बच्चों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी

आजमगढ़ शिव चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल मेहनाजपुर के प्रबंधक प्रभाकर सिंह नें बच्चों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ शिव चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल मेहनाजपुर के प्रबंधक प्रभाकर सिंह नें बच्चों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी लालगंज/ आजमगढ़।12वी के मंगेश कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी नूरपुर ऊर्फ भंवरपुर 82% से विद्यालय मे प्रथम10वी के पयूष यादव पुत्र रमेश यादव निवासी अडारे मौधा 92% से विद्यालय मे प्रथम13 मई को केंद्रीय माध्यमिक क्षिक्षा परिषद् , दिल्ली ने कक्षा 10 वीं तथा 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमे शिव चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल मेहनाजपुर आजमगढ़ के 12 वीं कक्षा से मंगेश कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी नूरपुर ऊर्फ भवरपुर नें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 82% अंक प्राप्त किये | इसके अतिरिक्त निवेदिता सिंह 81%, लक्ष्मी मौर्य 79%, नरगिस बनो 79% प्राप्त किये | साथ ही साथ 10 वीं कक्षा से पियूष यादव पुत्र रमेश यादव निवासी अडारे मौधा नें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 92% प्राप्त कीये | इसके...
आजमगढ़।अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आजमगढ़।अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार। आजमगढ़।सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बुधवार को उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान रजादेपुर से मानिकपुर जाने वाले रास्ते के पास से समय 6:15 बजे अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम नेमडाड थाना रामपुर वेलौली जनपद मऊ उम्र करीब 24 वर्ष को पुलिस हिरासत में लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।...

आजमगढ़।मृतका सफाई कर्मी के परिवार को 60 हजार रुपये सहायता राशि सफाई कर्मचारी संघ ने दिया।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
मृतका सफाई कर्मी के परिवार को 60 हजार रुपये सहायता राशि सफाई कर्मचारी संघ ने दिया। आजमगढ़।सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत सिकरौरा के राजस्व ग्राम फैजुल्ला जरुल्लाह में तैनात सफाई कर्मचारी कौशल्या देवी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया था। विकास खंड अजमतगढ़ के सभागार में आज सफाई कर्मचारी संघ की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया दो मिनट का मौन धारण कर मृतका की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा के बाद मृतक के ग्राम पंचायत कटाई अलीमुद्दीन सफाई कर्मचारी ब्लॉक संगठन ने सफाई कर्मचारियों के द्वारा सहायता राशि एकत्रित कर सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा सफाई कर्मी ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव के हाथों से मृतक के परिवारों को 60,हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।इस मौके पर मानसिंह,सूर्यभान राम,पूनम देवी,सभापति चौहान सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।...
आजमगढ़।शिक्षक हित सर्वोपरि – राम अशीष राय 

आजमगढ़।शिक्षक हित सर्वोपरि – राम अशीष राय 

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
शिक्षक हित सर्वोपरि - राम अशीष राय  आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक ईकाई तहबरपुर की बैठक प्राथमिक विद्यालय बैरमपुर के प्रांगण में हुई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने , पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षक समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष राम अशीष राय ने कहा कि शिक्षक हित सर्वोपरि है। शिक्षको के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति है। हमें एक जुट होकर रहने की जरूरत है। उन्होंने ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। कवि रुद्र नाथ चौवे रुद्र ने अपनी रचनाये सुनाई। जिसे लोगों ने खूब सराहा।बैठक की अध्यक्षता संघ के ब्लाक ईकाई के अध्यक्ष राम अशीष राय व संचालन अंनत राय ने किया। बैठक में प्रदीप सिंह पंकज, अमित राय,नीरज सिंह, चंद्र शेखर राय,देवेश राय,गिरीजेश, सुर्य भान चौहान, अवधेश यादव, धीरेन्द्र सिंह, विनम्...

आजमगढ़।फेसबुक पर महिला शिक्षक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर शिक्षक निलंबित ।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
फेसबुक पर महिला शिक्षक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर शिक्षक निलंबित । आजमगढ़।परिषदीय विद्यालयों में एक दूसरे पर फेसबुक पर मर्यादा को परे रख कर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की है। महराजगंज ब्लॉक के रुद्रपुर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अरुण कुमार मौर्य पर आरोप था कि उन्होंने अजमतगढ़ शिक्षा क्षेत्र में तैनात सहायक अध्यापक की फोटो के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी को जोड़कर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था। मामले में बीएसए से शिकायत के बाद स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिस पर आरोपी शिक्षक ने जवाब दिया था कि किसी ने उनके फेसबुक एकाऊंट को हैक कर ओपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। हालांकि अपने दावे के पक्ष में उन्होंने कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया कि उनका फेसबुक एकाउंट हैक हुआ है। मामले को संज्ञान लेते हुए बीएसए राजीव पाठक ने अरुण कुमार मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर द...
आजमगढ़ उमस भरी गर्मी से बच्चे बूढ़े नौजवान सभी है परेशान ।

आजमगढ़ उमस भरी गर्मी से बच्चे बूढ़े नौजवान सभी है परेशान ।

Uncategorized
उमस भरी गर्मी से बच्चे बूढ़े नौजवान सभी है परेशान । राम प्रसाद मिश्रा  लालगंज/आजमगढ़। मई के महीने में आसमान से मानो आग बरस रही है, लगभग 40 डिग्री तापमान एवं गर्म हवाओं के चलने से शरीर झुलस जा रहा है। बच्चा बूढ़े नौजवान तपिश भरी गर्मी से सभी है परेशान इस उमस भरी गर्मी में बच्चों के लिए विद्यालय जाना बहुत ही दुर्लभ होता जा रहा है आए दिन विद्यालयों पर गर्मी के वजह से बच्चों का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है इस प्रचंड धूप में दूर-दूर से छोटे-छोटे बच्चे साइकिल व पैदल अपने अपने विद्यालय जाते हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि गर्म हवाएं बह रही है गर्मी भी अपना प्रचंड रूप धारण कर रही है इस समय लोग केवल सुबह और शाम को ही अपने-अपने घरों से निकल रहे हैं। तपती गर्मी से बचने के लिए शीतल जल का ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं इस समय सभी लोग बाहर निकलते वक्त गमछे का सहारा ले रहे हैं। धूप से बचने के लिए अपने मुख को गमछे...