Wednesday, February 18

Author: Sanjeev Singh

बलिया।25 जुलाई को काला दिवस के दिन सीएम योगी से शिक्षामित्रों ने पूछा- 10 हजार में कैसे चलाएं घर परिवार, कब बढ़ेगी पगार, लगाई ये गुहार

बलिया।25 जुलाई को काला दिवस के दिन सीएम योगी से शिक्षामित्रों ने पूछा- 10 हजार में कैसे चलाएं घर परिवार, कब बढ़ेगी पगार, लगाई ये गुहार

उत्तर प्रदेश, बलिया
25 जुलाई को काला दिवस के दिन सीएम योगी से शिक्षामित्रों ने पूछा- 10 हजार में कैसे चलाएं घर परिवार, कब बढ़ेगी पगार, लगाई ये गुहार संजीव सिंह बलिया। 25 जुलाई 2017 को सर्वोच्च न्यायालय के तकनीकी निर्णय के पश्चात उत्तर प्रदेश के 137000 शिक्षामित्र का शिक्षक पद सरकार ने एक झटके में समाप्त कर दिया। जिससे आहत निर्दोष शिक्षामित्रों ने आर्थिक तंगी, अवसाद, मानसिक तनाव और गंभीर बीमारी के कारण 10000 से अधिक शिक्षामित्र काल काल के काल में समा गए।आज उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, जनपद बलिया द्वारा शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। यह ज्ञापन शिक्षामित्रों की वेतन वृद्धि, आर्थिक सहायता और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षामित्र ...
बलिया।जिलाधिकारी ने बगैर मान्यता संचालित स्कूलों को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारियों को किया अलर्ट :बिना मान्यता प्राप्त कोई स्कूल न तो स्थापित होंगे, न ही संचालित किया जायेगा

बलिया।जिलाधिकारी ने बगैर मान्यता संचालित स्कूलों को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारियों को किया अलर्ट :बिना मान्यता प्राप्त कोई स्कूल न तो स्थापित होंगे, न ही संचालित किया जायेगा

उत्तर प्रदेश, बलिया
बलिया।जिलाधिकारी ने बगैर मान्यता संचालित स्कूलों को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारियों को किया अलर्ट :बिना मान्यता प्राप्त कोई स्कूल न तो स्थापित होंगे, न ही संचालित किया जायेगा  संजीव सिंह बलिया।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बगैर मान्यता संचालित स्कूलों को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अलर्ट किया है। बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश के पत्र तथा आईजीआरएस पोर्टल व जनसुनवाई तथा दैनिक समाचार पत्रों का हवाला देते हुए जिलाधिकारी ने कहा है कि आपके शिक्षा क्षेत्र में बिना मान्यता अवैध विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। यदि ऐसा है तो सम्बंधित स्कूलों को तत्काल बंद कराकर अर्थदण्ड अधिरोपित करते हुए लेखा शीर्षक 0202011019900 में जुर्माना राशि जमा कराये। यदि अधोहस्ताक्षरी या किसी अन्य अधिकारी द्वारा आपके शिक्षा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कोई अवैध विद्याल...
बलिया।बैरिया के कम्पोजिट विद्यालय में नई सुविधा:खंड शिक्षा अधिकारी ने किया ICT लैब का उद्घाटन

बलिया।बैरिया के कम्पोजिट विद्यालय में नई सुविधा:खंड शिक्षा अधिकारी ने किया ICT लैब का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश, बलिया
बैरिया के कम्पोजिट विद्यालय में नई सुविधा:खंड शिक्षा अधिकारी ने किया ICT लैब का उद्घाटन बलिया। बैरिया ब्लॉक अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय भीखाछपरामें I.C.T लैब का उद्घाटन बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें डिजिटल युग में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। I.C.T लैब के उद्घाटन से बच्चों में उत्साह की लहर दौड़ गई और उनके चेहरों पर तकनीकी शिक्षा को लेकर नई उम्मीदें दिखाई दीं। विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अंजनी सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान्नित किया। अंजनी सिंह ने कहा कि अब बच्चे गाँव में ही तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यह लैब विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र ...
बलिया।भाजपा नेता के प्रयास से लगाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर

बलिया।भाजपा नेता के प्रयास से लगाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर

उत्तर प्रदेश, बलिया
भाजपा नेता के प्रयास से लगाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर  ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)।बीजेपी आईटी सेल के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल के प्रयास से ग्रामसभा रेकुँवा गांव में करीब 5-6 दिन से जला हुआ 10 केबीए का ट्रांसफार्मर आज दोपहर में लग गया। इस संबंध में गांव केपूर्व प्रधान रेकुँवा नसीरपुर रणधीर प्रसाद ने श्री जायसवाल को 24 घण्टे पहले बताया कि मेरे यहाँ ट्रांसफॉर्मर जल गया हैं खेत की सिंचाई बाधित है व गर्मी से गांव के लोग परेशान कोई सुन नही रहा है. आप इसके लिए मदद करें तो इनके द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के विभागीय लोगो से वार्ता करने के बाद दोपहर में ट्रांसफार्मर को लगा दिया गया।...
बलिया।UGC-NET में बलिया के आदित्य की चमकदार उड़ान: 96.24 परसेंटाइल के साथ कंप्यूटर साइंस में रचा कीर्तिमान, शोध में देशसेवा का संकल्प

बलिया।UGC-NET में बलिया के आदित्य की चमकदार उड़ान: 96.24 परसेंटाइल के साथ कंप्यूटर साइंस में रचा कीर्तिमान, शोध में देशसेवा का संकल्प

उत्तर प्रदेश, बलिया
UGC-NET में बलिया के आदित्य की चमकदार उड़ान: 96.24 परसेंटाइल के साथ कंप्यूटर साइंस में रचा कीर्तिमान, शोध में देशसेवा का संकल्प  ओमप्रकाश वर्मा नगरा (बलिया)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के नगरा क्षेत्र से एक और होनहार युवक ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन कर दिया है। ग्राम नगरा (बेल्थरा मार्ग), जनपद बलिया निवासी आदित्य कुमार जायसवाल, पिता दीननाथ प्रसाद, ने UGC-NET (University Grants Commission - National Eligibility Test) परीक्षा में "कंप्यूटर साइंस एंड एप्लिकेशन" विषय से 96.24 परसेंटाइल हासिल कर जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा की नई मिसाल पेश की है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल उनके कठिन परिश्रम और समर्पण की गवाही देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और जुनून सच्चा हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। UGC-NET परीक्षा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्...
बलिया।बैग, फ्रूटी और चॉकलेट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे: कंपनी जुबारी फार्म हब ने स्कूल में बांटे निःशुल्क बैग

बलिया।बैग, फ्रूटी और चॉकलेट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे: कंपनी जुबारी फार्म हब ने स्कूल में बांटे निःशुल्क बैग

उत्तर प्रदेश, बलिया
बैग, फ्रूटी और चॉकलेट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे: कंपनी जुबारी फार्म हब ने स्कूल में बांटे निःशुल्क बैग  ओमप्रकाश वर्मा नगरा (बलिया)। शिक्षा को प्रोत्साहन देने और नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए एडवेंट ग्रुप की सहयोगी कंपनी जुबारी फार्म हब लिमिटेड, जम किसान जंक्शन नगरा, बलिया के सौजन्य से 22 फरवरी 2025, दिन मंगलवार को प्रा०वि० चचयाँ, विकास खंड नगरा में 54 बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जब नन्हें बच्चों के हाथों में रंग-बिरंगे बैग के साथ फ्रूटी और चॉकलेट भी आई, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। स्कूल परिसर में बच्चों की मुस्कान और उल्लास से वातावरण उल्लसित हो उठा। इस मौके पर कंपनी के अधिकारी पंचम लाल भैया ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश सिंह को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और विद्यालय में पढ़ाई के स्तर व अनुशा...
बलिया ।सिपाही से प्रोफेसर बनीं भारती यादव, यूपी पुलिस के लिए बनीं मिसाल।

बलिया ।सिपाही से प्रोफेसर बनीं भारती यादव, यूपी पुलिस के लिए बनीं मिसाल।

उत्तर प्रदेश, बलिया
बलिया ।सिपाही से प्रोफेसर बनीं भारती यादव, यूपी पुलिस के लिए बनीं मिसाल।  संजीव सिंह बलिया।जहां चाह, वहां राह इस कहावत को उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाही भारती यादव ने अपने जीवन में साकार कर दिखाया है। कड़े अनुशासन और चुनौतीपूर्ण पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और अब उनका चयन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हो गया है। बलिया के नरही थाने में हैं वर्तमान में तैनात मूल रूप से प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र की निवासी भारती यादव वर्तमान में बलिया जनपद के नरही थाने में महिला आरक्षी के रूप में तैनात हैं। उन्होंने प्रयागराज में ही रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2021 में यूपी पुलिस में सिपाही के रूप में नियुक्त हुईं। नौकरी के दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और हर दिन ड्यूटी के बाद कड़ी मेहनत से अध्ययन किया। भारती याद...
बलिया।नगरा में खुला ‘माया सेलिब्रेशन फैमिली रेस्टोरेंट’, स्वाद और शान का अनोखा संगम, विधायक संग्राम सिंह यादव ने किया उद्घाटन

बलिया।नगरा में खुला ‘माया सेलिब्रेशन फैमिली रेस्टोरेंट’, स्वाद और शान का अनोखा संगम, विधायक संग्राम सिंह यादव ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश, बलिया
नगरा में खुला 'माया सेलिब्रेशन फैमिली रेस्टोरेंट', स्वाद और शान का अनोखा संगम, विधायक संग्राम सिंह यादव ने किया उद्घाटन ओमप्रकाश वर्मा नगरा (बलिया)। घोसी रोड स्थित श्रीराम कॉम्प्लेक्स में अब स्वाद के शौकीनों के लिए एक नई और शानदार सौगात मिल गई है। “माया सेलिब्रेशन फैमिली रेस्टोरेंट” के नाम से एक भव्य रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई है, जहां भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ चाइनीज़, मिष्ठान और कोल्ड ड्रिंक्स का भी भरपूर आनंद लिया जा सकेगा। इस रेस्टोरेंट की खासियत इसकी सिग्नेचर डिश “अप्पम” है, जो दक्षिण भारतीय स्वाद का अहसास कराती है। रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन समाजवादी पार्टी के तेजतर्रार विधायक संग्राम सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर क्षेत्रीय जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने रेस्टोरेंट के सुरुचिपूर्ण वातावरण और स्वादिष्ट व्यंजन...
बलिया।भृगु भूमि से बाबा धाम तक भक्ति का रथ: 500 वाहनों में सवार होकर कांवड़िए हुए रवाना, नगरा में गूंजा बोल बम का जयकारा

बलिया।भृगु भूमि से बाबा धाम तक भक्ति का रथ: 500 वाहनों में सवार होकर कांवड़िए हुए रवाना, नगरा में गूंजा बोल बम का जयकारा

उत्तर प्रदेश, बलिया
भृगु भूमि से बाबा धाम तक भक्ति का रथ: 500 वाहनों में सवार होकर कांवड़िए हुए रवाना, नगरा में गूंजा बोल बम का जयकारा  ओमप्रकाश वर्मा नगरा (बलिया)। सावन की भक्ति रस से सराबोर भृगु भूमि से सोमवार को 500 से अधिक वाहनों में सवार हजारों श्रद्धालुओं का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। भृगु क्षेत्र कांवड़िया संघ के बैनर तले आयोजित इस विशाल यात्रा में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की भागीदारी ने श्रद्धा और समर्पण का अनुपम संगम प्रस्तुत किया। बाबा बैजनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए झारखंड की ओर निकलते कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कांवड़ियों की टोली नगरा बाजार पहुंचने से पहले माता दुर्गा, भगवान शंकर और हनुमान जी के मंदिरों में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। धार्मिक उत्सव में तब और रंग भर गया जब क्षेत्र के पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश ने 100 से अधिक कांवड़ियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और ढो...

बलिया।नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित  

उत्तर प्रदेश, बदायूं
नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित     ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। कक्षा 9 व कक्षा 11 के अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुल्क 50 रुपये की जगह राजकोष में 40 रुपये ही जाएंगे। 10 रुपये विद्यालय के खाते में जमा किए जाएंगे। संस्था के प्रधान पंजीकरण शुल्क के रूप में छात्रों से 50 रुपये ही लेंगे। शासन ने कक्षा 9 व 11 के के प्रत्येक अभ्यर्थी से पंजीकरण शुल्क के रूप में ली जाने वाली धनराशि को राजकोष में जमा कराए जाने विषयक परिषद विनियमों में संशोधन किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे गए पत्र में कहा कि परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में संस्थागत अभ्यर्थी के रूप में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थाओं में कक्षा 9 व 11 में प्रवेश लेते समय अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थी अपनी प...