कोहरे की ठंड में गरीबों के लिए मिसाल बने लोकप्रिय प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी अवनीश कुमार सिंह: रघुनाथपुर में कंबल वितरण और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।
संजीव सिंह नगरा (बलिया)।घने कोहरे और शीतलहर के बीच गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए लोकप्रिय वरिष्ठ समाजसेवी व प्रधान प्रतिनिधि अवनीश कुमार सिंह मिट्ठू ने एक बार फिर अपने गावं में मानवता की मिसाल कायम किए। उन्होंने अपने सान्निध्य में नगरा ब्लॉक के अपने ग्राम सभा रघुनाथपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम और पार्थ मल्टिस्पेशलिटी अस्पताल रसड़ा के अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए, जबकि स्वास्थ्य शिविर में लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, दवा व जांच की सुविधा प्रदान की गई। ठंड से जूझ रहे असहाय लोगों ने अवनीश कुमार सिंह के इस नेक कार्य की खूब सराहना की।इस अवसर पर गांव के कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की सफलता में योगदान दिया। अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि समाजसेवा ही उनका धर्म है और वे हर जरूरतमंद तक पहुंचने का प्रयास करते रहेंगे और “समाजसेवा मेरा धर्म है। आने वाले दिनों में और ऐसे शिविर लगाएंगे, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए।
ग्रामीण रामलोक, रामप्रभाव, प्रकाश नट ने संयुक्त रूप से कहा, “अवनीश भैया की यह सेवा हमें ठंड से बचाएगी, भगवान उनका भला करें।” एक बुजुर्ग महिला मालती देवी बोलीं, “स्वास्थ्य शिविर से हमें समय पर इलाज मिला, अन्यथा गांव दूर है
























