Sunday, February 15

बलिया।बजरंग दल रसड़ा की जिला बैठक संपन्न, 25 को निकलेगी शौर्य यात्रा ।

बजरंग दल रसड़ा की जिला बैठक संपन्न, 25 को निकलेगी शौर्य यात्रा ।

 संजीव सिंह बलिया।रसड़ा।विश्व भर में सनातन धर्म की रक्षा एवं सेवा को समर्पित बजरंग दल की रसड़ा इकाई की जिला बैठक 20 दिसंबर को श्री गणिनाथ मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में 25 दिसंबर को आयोजित शौर्य दिवस की विस्तृत योजना तैयार की गई। मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल बलिया के विभाग संयोजक दीपक गुप्ता उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक दीपक गुप्ता ने कहा कि बजरंग दल की स्थापना का मूल उद्देश्य प्रभु श्रीराम को उनके महल में पुनः स्थापित करना था। इसके लिए संगठन ने प्राणों को दाव पर लगाते हुए भारत पर लगे कलंक के ढांचे को ध्वस्त कर दिया, जिसे बाबरी शौर्य दिवस के रूप में जाना जाता है। पिछले वर्ष पूरे विश्व ने देखा कि आराध्य प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। इस शौर्य को याद करते हुए बजरंग दल प्रतिवर्ष शौर्य यात्रा निकालता है, जो इस बार 25 दिसंबर को निकलेगी। यह यात्रा विदेशी त्यौहार क्रिसमस को समाप्त कर भारतीय त्यौहारों के पुनरुत्थान का प्रतीक बनेगी।उक्त बैठक में जिला संयोजक प्रतीक राय, सह-संयोजक सोनू गुप्ता, जिला गौ रक्षा प्रमुख धर्मेंद्र यादव, नगर मंत्री रमेश चौरसिया, अंशु सोनी, नगर उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता एवं राघवेंद्र सोनी, नगर बलोपासना प्रमुख अभिनंदन वर्मा, पशुराम गुप्ता, गणेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, विष्णु सोनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *