Monday, February 16

बलिया की बेटी ने लहराया परचम, बनी मिस यूपी।

बलिया की बेटी ने लहराया परचम, बनी मिस यूपी।

 संजीव सिंह बलिया। नगर के टाउन हाल निवासी सचिन सिंह एवं डॉ. दिवा सिंह की पुत्री अलक्ष्या सिंह ने मिस यूपी का खिताब जीतकर बलिया का मान बढ़ाया है। 18 दिसंबर को लखनऊ में उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में यह उपलब्धि हासिल की गई।कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जनपदों से युवक-युवतियां शामिल हुए थे। अलक्ष्या सिंह ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित कर मिस यूपी का खिताब अपने नाम कर लिया। बताते चलें कि अलक्ष्या होली क्रॉस स्कूल से एलकेजी से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। वर्तमान में वह लखनऊ में आगे की तैयारी कर रही हैं।बलिया में अलक्ष्या की इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे बलिया की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया। परिवार और परिजनों ने भी गर्व से कहा कि अलक्ष्या ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *