डा. संजय दूबे को पुनः सीएचसी बदलापुर का पदभार, बधाईयों का सिलसिला जारी।
बदलापुर क्षेत्र सहित जनपद की हर ब्लाक क्षेत्र व अन्य जिले के मरीजों के पसंदीदा
बदलापुर के क्षेत्रों में एमरजेंसी 108 से ज्यादा सहयोगी देखे जाते हैं डा. संजय दूबे।
जौनपुर। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर मेंं बतौर अधिक्षक के रूप में डा. संजय दूबे पुनः एक बार फिर पदभार ग्रहण किए, जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों में खुशीयाँ देखी गई, इस बात की खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्रीय लोग बदलापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर डा. संजय दूबे को बधाइयां देते नजर आए। 
बताते चलें कि छ: माह के लिए अधिक्षक डा. संजय दूबे को 10 जून 2025 को सोनोग्राफी ट्रेनिंग के लिए डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ सेंटर से जोड़ दिया गया, जिसके बाद इस स्वास्थ्य केंद्र को डा. राकेश कुमार पाण्डेय को अधीक्षक के रूप में तैनाती रही, जिन्होंने भी बतौर अधिक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अच्छी और गुणवत्तापूर्ण ब्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई।
बीते 19 जून 2025 शुक्रवार को छ: माह की ट्रेनिंग पूर्ण करने के उपरांत डा. संजय दूबे को बदलापुर सीएचसी का पुनः अधिक्षक का पदभार दिया गया। लोगों की माने तो डा. दूबे बहुत ही सरल व जनसहयोगी स्वभाव के डाक्टर हैं, रात हो या आधी रात किसी भी समय हर प्रकार के सहयोग और सुविधा के लिए निष्ठा पूर्वक मदद देने की तत्परता के चलते लोगों के सबसे पसंदीदा चेहरों बने हुए हैं।
लोगों के बातों की सुनें तो डायल 108 से ज्यादा सुलभ और सहयोगी रूप में हमेशा से हर किसी के लिए मदद करते देखे जाते हैं। अगर मरीजों के विश्वास और आराम की बात किया जाए तो इनके पास बदलापुर स्वास्थ्य केंद्र के अलवा जनपद के हर क्षेत्र के साथ साथ अन्य जिलों के मरीज भी उपचार के लिए आते और निदान पाते हैं।
डा.दूबे के पुन: अधिक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्य रूप से रामसहाय पाण्डेय जिलाध्यक्ष, मिथिलेश सिंह पूर्व जिलापंचायत, जौनपुर ब्यूरो सुनील मिश्रा, रामयज्ञ शुक्ला दाऊ(बीएसएफ), बबूल पाण्डेय सभासद, आरके उपाध्याय, राजेश दूबे, जितेंद्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष ब्यापार मंडल, हरि शुक्ला, दिपक शुक्ला, रिंटू पाण्डेय, बच्चन पाण्डेय, सहित क्षेत्र और जिले के बड़ी संख्या में लोग बधाई देते दिखाई दिए।
























