Monday, February 16

बलिया।चखना दुकानदार हत्याकांड: स्वाट व रसड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े 5 बदमाश, 2 गोली लगने से घायल

चखना दुकानदार हत्याकांड: स्वाट व रसड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े 5 बदमाश, 2 गोली लगने से घायल

 संजीव सिंह बलिया। जनपद की स्वाट/सर्विलांस और रसड़ा कोतवाली पुलिस टीम को चखना दुकानदार की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार तड़के मुंडेरा रोड कटुहरा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश शुक्ल ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे इलाके में गश्त पर मौजूद स्वाट/सर्विलांस व रसड़ा कोतवाली पुलिस टीम ने कुछ संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। संदिग्धों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में गोली चलाई गई। मुठभेड़ में मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह (पुत्र स्व. अरविंद सिंह, निवासी मडहीं, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर) के बाएं पैर में गोली लगी। इसी तरह संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह (पुत्र शमशेर सिंह, निवासी खजुरगांव, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर) भी बाएं पैर में गोलीबबार हो गया। दोनों का सदर अस्पताल बलिया में इलाज चल रहा है।उनके साथ ही अतुल सिंह उर्फ बब्बू सिंह पुत्र बृजेश सिंह (निवासी खजुरगांव), प्रवीण सिंह उर्फ गोलु पुत्र नरेंद्र (निवासी शेखनपुर) व प्रभात सिंह उर्फ बंटी पुत्र संजय सिंह (निवासी खजुरगांव), सभी थाना कासिमाबाद गाजीपुर के निवासी, गिरफ्तार कर लिए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि घायल बदमाश मंजीत व संदीप ने 25 दिसंबर रात करीब 10 बजे राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह उर्फ बागी (निवासी थाना कासिमाबाद, गाजीपुर) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 1 पिस्टल, तमंचा, कारतूस व 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *