Sunday, February 15

Author: Ashutosh Sharma

बदायूँ।पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिलायी गई शपथ 

बदायूँ।पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिलायी गई शपथ 

उत्तर प्रदेश, बदायूं
पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिलायी गई शपथ  बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के‌ द्वारा "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर समस्त थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष पुलिस लाइन परेड ग्राउंड स्थल पर उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश सिंह कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री अशोक कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री रामराजा यादव, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द...
बदायूँ सिटी मॉल में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन

बदायूँ सिटी मॉल में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन

उत्तर प्रदेश, बदायूं
बदायूँ सिटी मॉल में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन बदायूं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर नगर के सिटी मॉल में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं आकस्मिक परिस्थितियों व सुरक्षा प्रतिक्रिया प्रणाली के दृष्टिगत समाज में सुरक्षित व‌ भयमुक्त वातावरण बनाना था। भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा शासन के आदेशों के अनुपालन में,जनपद बदायूँ में कानून-व्यवस्था,आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा प्रतिक्रिया प्रणाली को प्रभावी बनाना ‌था। मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे उपस्थित । मॉक ड्रिल अभ्यास में सिविल पुलिस,फायर ब्रिगेड तथा चिकित्सा विभाग की टीमों ने किया प्रतिभाग । आकस्मिक परिस्थिति से बचने हेतु किया गया संयुक्त डेमोस्ट्रेशन डेमोस्ट्रेशन में किसी भी आपातकालीन स्थिति व एयर स्ट्राइक से बचने के लिए नागरिकों को जागरु...
बदायूँ।दिल्ली से नेपाल जा रहा 1750 टिन रिफाइंड तेल से भरा ट्रक लापता

बदायूँ।दिल्ली से नेपाल जा रहा 1750 टिन रिफाइंड तेल से भरा ट्रक लापता

उत्तर प्रदेश, बदायूं
दिल्ली से नेपाल जा रहा 1750 टिन रिफाइंड तेल से भरा ट्रक लापता बदायूँ। कोतवाली सहसवान क्षेत्र में 1750 टिन रिफाइंड तेल से भरा एक ट्रक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। ट्रक की आखिरी लोकेशन बदायूं मेरठ हाईव क्षेत्र में मिली है। जानकारी के अनुसार यह ट्रक नेपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क टूट गया। ट्रक की आखिरी लोकेशन बदायूं मेरठ हाईवे पर स्थित पहलवान ढाबे के पास GPS में दर्ज हुई, इसके बाद से न तो ट्रक का कोई पता चल सका और न ही चालक से संपर्क हो पाया। घटना के बाद ट्रक में लगे GPS सिस्टम और चालक का मोबाइल फोन दोनों बंद हो गए जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। तेल भेजने वाली फर्म ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और रास्तों पर ट्रक की तलाश की ज...
बदायूँ।उझानी मंडी समिति से 130 कट्टे धान चोरी, आढ़तियों ने किया प्रदर्शन

बदायूँ।उझानी मंडी समिति से 130 कट्टे धान चोरी, आढ़तियों ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश, बदायूं
उझानी मंडी समिति से 130 कट्टे धान चोरी, आढ़तियों ने किया प्रदर्शन बदायूं। उझानी मंडी समिति से 130 कट्टे धान चोरी, आढ़तियों ने गेट बंद कर सचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया । सचिव की कार्यप्रणाली से रोष में दिखाई दिए आढतिया। कृषि उत्पादन मंडी समिति से बीती रात टिनशेड से रखे आढ़ती के 130 कट्टे धान के चोरी हो गये। बताते हैं कि रात दो बजे से सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। इससे गुस्साए आढ़तियों ने मंडी गेट बंद कर सचिव के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार मंडी समिति में नितिन कुमार पिंटू के टिनशेड में धान के कट्टे लगे हैं बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा उसमें से लगभग 130 कट्टे धान को चोरी कर लिया गया। मंडी समिति में तैनात सुरक्षा गार्डों के होते हुए चोर धान के कट्टों को किसी वाहन में ही लादकर ले गये होंगे। फिर सुरक्षा में गार्डों द्वारा यह चूक कैसे हुई। बताते हैं कि सीसीटीवी चेक करने को कहा ...
बदायूं।बिसौली में गृह क्लेश के चलते युवक ने की आत्महत्या।

बदायूं।बिसौली में गृह क्लेश के चलते युवक ने की आत्महत्या।

उत्तर प्रदेश, बदायूं
बिसौली में गृह क्लेश के चलते युवक ने की आत्महत्या। बदायूं। कोतवाली बिसौली के दबतोरी रोड स्थित साईं विहार कॉलोनी में एक युवक ने गृह क्लेश चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चमन पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मिठामई दबतोरी रोड स्थित ब्रह्म कुंज के पास,साई बिहार कालोनी किराए पर रहता था। बतातें हैं कि युवक घरेलू क्लेश से काफी दिनों से परेशान था। परिजन रोजाना किसी न किसी बात पर उससे झगड़ा करते थे इससे तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
बदायूं व महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बैंक से चोरी करने वाला एक गिरफ्तार

बदायूं व महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बैंक से चोरी करने वाला एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, बदायूं
बदायूं व महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बैंक से चोरी करने वाला एक गिरफ्तार 1.5 करोड रूपए की पीली धातु बरामद बदायूं। जनपद के अलापुर थाना पुलिस व महाराष्ट्र पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये महाराष्ट्र के बैंक से चोरी करने वाले एक अभियुक्त को मय माल सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सांगली महाराष्ट्र के आटपाड़ी बैंक से चोरी करने वाले एक अभियुक्त को मय माल1.5 करोड रूपए की पीली धातु सहित गिरफ्तार‌ किया है। रात को जिला सांगली में बैंक कार्यालय की खिड़की काटकर प्राइवेट लॉकर में रखे सोने चाँदी के गहने एवं कुछ नगदी चोरी करने की घटना के संबंध में थाना आटपाड़ी जनपद सांगली में सम्बन्धित अभियुक्तगण के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस सम्बन्ध में मुखबिर की सूचना पर थाना अलापुर पुलिस द्वारा जनपद सागंली के क्राइम ब्रान्च से सम्पर्क करते हुये घटना कारित करने वालो के बारे मे जानकारी दी गयी। ...
बदायूँ।डीएम ने मौनी अमावस्या के दृष्टिगत अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण

बदायूँ।डीएम ने मौनी अमावस्या के दृष्टिगत अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश, बदायूं
डीएम ने मौनी अमावस्या के दृष्टिगत अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण बदायूं । जिलाधिकारी अवनीश राय ने रविवार को अधिकारियों के साथ मौनी अमावस्या के दृष्टिगत कछला घाट पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कछला घाट के पुल से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मौनी अमावस्या का धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है और यह धार्मिक आस्था का प्रतीक भी है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप व धर्म लाभ प्राप्त कर रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत की जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।...
बदायूं में मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा में स्नान 

बदायूं में मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा में स्नान 

उत्तर प्रदेश, बदायूं
बदायूं में मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा में स्नान  बदायूं। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूर्ण अर्जित किया। स्नान के बाद हवन पूजन आदि कर दान पूर्ण किया गया। सूर्य देव के उत्तरायण होने पर मनाए जाने वाले मकर संक्रांति के त्योहार पर जनपद के कछला अटेना गंगा घाट पर प्रातः काल‌ से ही भक्तों के भीड़ लगना प्रारंभ हो गई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हवन इत्यादि किया। इसके बाद दान पुण्य भी किया गया। कड़ाके की ठंड, कोहरा और सर्द हवाएं के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा घाट पर स्नान करने पहुंच रहे हैं। स्नान के बाद भक्तों ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और सभी की मंगल कामना की। मकर संक्रांति पर दान पुण्य का विशेष फल प्राप्त होता है ऐसा वेदों में कहा गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गर्म वस्त्र, खिचड़ी, तिल,लड्डू आदि का दान किया। इस दिन ग...
बदायूँ।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बदायूं में रिंग रोड के लिए 1.6 करोड़ की राशि की स्वीकृत

बदायूँ।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बदायूं में रिंग रोड के लिए 1.6 करोड़ की राशि की स्वीकृत

उत्तर प्रदेश, बदायूं
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बदायूं में रिंग रोड के लिए 1.6 करोड़ की राशि की स्वीकृत (आशुतोष शर्मा)बदायूं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बदायूं में रिंग रोड व ईस्टर्न बायपास के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए 1.6 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। श्री वर्मा ने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार विकास की गंगा निरंतर बह रही है। क्षेत्र के लोगों को भाजपा की डबल इंजन सरकार का भरपूर फायदा मिल रहा है। प्रस्तावित बाईपास लगभग 19 किलोमीटर लंबा होगा। जो बरेली रोड से शुरू होकर दातागंज रोड उसावा, ककराला, कादर चौक, शेखूपुर और मेडिकल कॉलेज के पास से गुजरेगा। इसके निर्माण से शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी और भारी बहन शहर के बाहर से ही निकल जाएंगे। इस परियोजना की जिम्मेदारी एनएचएआई के पास है। इसके निर्माण ...
बदायूं।डीएम ने मकर संक्रांति पर्व के लिए कछला घाट का निरीक्षण।

बदायूं।डीएम ने मकर संक्रांति पर्व के लिए कछला घाट का निरीक्षण।

उत्तर प्रदेश, बदायूं
डीएम ने मकर संक्रांति पर्व के लिए कछला घाट का निरीक्षण। बदायूं ।जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी 15 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत कछला घाट पर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस के स्थानीय अधिकारियों को व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए और कहा कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर घाटों पर किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए सुरक्षा की दृष्टि से निर्देश दिए। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गंगा घाट पर स्नान करने वालों की बारी भीड़ रहती है।...