
विभिन्न थाना पुलिस द्वारा 6 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
बदायूं । जनपद की पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से छह अभियुक्तों को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत आज थाना कुँवरगाँव पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले तीन अभियुक्तों अजीत उर्फ विपिन कुमार पुत्र वीरेन्द्र पाल, उमेश पुत्र नेमचन्द्र,लाल सिंह पुत्र नेमचन्द्र निवासी ग्राम कसेर थाना कुवरगाँव के अलावा
थाना उसावाँ पुलिस द्वारा भी आज शान्ति भंग करने वाले अभियुक्तो निर्भान यादव पुत्र तेजराम निवासी ग्राम सुनेसर थाना उसावाँ, यादवेन्द्र पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम गौतरा पट्टी भौनी थाना उसावाँ,योगी सम्ताई नाथ पुत्र अमराई नाथ निवासी ग्राम नगरिया विक्रम थाना फरीदपुर जनपद बरेली को शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
























