
पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त गिरफ्तार
बदायूं। जनपद के थाना उसैहत क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है। जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस व 4 खोखा कारतूस 315 बोर व एक वैन्यू गाडी रंग स्लेटी बिना नम्बर प्लेट व 630 रुपये नगद पुलिस ने बरामद किया है।
आज थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत कादरचौक रोड सरेली मोड पर थाना उसहैत पुलिस टीम संदिग्ध वाहनव व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना पर एक बदमाश जिसके पास से एक स्लेटी रंग की गाडी वैन्यू बिना नम्बर प्लेट की व हथियार सहित बरामद किया है । मुखबिर की सूचना पर सरेली मोड़ पर बैरियर लगाकर चैकिंग के दौरान उसहैत की तरफ से एक फॉर व्हीलर आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखकर सरेली गाँव की तरफ भागने का प्रयास किया, जिससे गाडी सड़क किनारे खड़े लोहे के खम्बे से टकरा गयी और गाड़ी रुकते ही एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागा तथा ड्राइवर सीट से दूसरा व्यक्ति उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम बाल – बाल बची । आत्म रक्षा मे जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अब्दुल जहीर के दाहिनी पैर मे गोली लगने से घायल हो गया । दूसरा व्यक्ति भाग गया । गिरफ्तार घायल अभियुक्त अब्दुल जहीर को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा जा गया है । रमेश प्रधान पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम चन्दोखाँ थाना दातागंज भाग गया गिरफ्तार बदमाश ने रमेश प्रधान के अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद कुशीनगर, गोण्डा, बलरामपुर, कासगंज व आस पास के जनपदों तथा अपने जनपद में भी कई घटनाएं कारित की है ।
























