Sunday, February 15

बदायूँ।नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो लखनऊ की टीम ने 3 किलो अफीम के साथ दो को पकड़ा 

नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो लखनऊ की टीम ने 3 किलो अफीम के साथ दो को पकड़ा 

बदायूं। थाना कोतवाली पुलिस एवं नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो लखनऊ की संयुक्त टीम के द्वारा 3 किलो अवैध अफीम सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन मे मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज थाना कोतवाली पुलिस एवं नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो लखनऊ की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर की विशेष सूचना पर 2 अभियुक्त ज्ञान सिह पुत्र कन्हई लाल निवासी गली न0 4 कटरा जालन्धरी सराय थाना कोतवाली, अभियुक्त ज्ञान सिंह की पत्नी को मय 3 किलो ग्राम अवैध अफीम सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो लखनऊ एनडीपीसी एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में जीशान अली निरीक्षक नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्योरो लखनऊ विकास कुमार, उ0नि0  हितेश कुमार चौकी प्रभारी मालवीगंज, का0 सुशील कुमार थाना कोतवाली,महिला का0 अर्चना राजपुत थाना कोतवाली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *