Sunday, February 15

बदायूँ।महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण‌‌ किया

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण‌‌ किया

बदायूं। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण‌‌ किया गया। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार एवं पुलिस बल के साथ महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा व गंगा घाट पर बढ़ रही महिला श्रद्धालुओं की संख्या के दृष्टिगत सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखी जाये व कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े,इसके लिए डियूटी में लगे अधिकारी‌ व कर्मचारी को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये ।श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन,‌पार्किंग‌‌ व यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने,भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु निर्देश दिए गए । वाहनों के आवागमन हेतु किये गये रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाये तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *