
बसपा कार्यकर्ताओं ने मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी विधान सभा निजामाबाद की बैठक मुडियार गांव में हुई। बैठक में सेक्टर बूथ कमेटी को मजबूत बनाने एवं पुनः खोया सम्मान वापस लाने के लिए मंत्रणा की गयी। मुख्य अतिथि पूर्व मंडल क्वाडिनेटर आजमगढ़ ओंकार शास्त्री रहे । उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्य कर्ता अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार में लग जाएं। वे गांव गांव घर घर जाकर बसपा कि सरकार में हुए विकास कार्यों एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जानकारी दें। वे हताश निराश न हों बहन जी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी।पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद चौहान ने बूथ व सेक्टर कमेटी कमेटियों को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि नवयुवकों को अवसर दे। लोगों को बसपा की नीतियों को बतायें। लोग अब बहन जी के शासन काल को याद करते हैं
कार्य कर्ताओं ने बसपा सूप्रीमो को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया।
भीम राजभर,रामपूजन, डाक्टर बाबू राम, ध्यान चंद, ओमप्रकाश प्रजापति, अरविंद कुमार, जगधारी, संजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
