Monday, December 15

आजमगढ़।11 जून को आजमगढ़ अतरौलिया में भागीदारी पार्टी भरेगी हुंकार: डॉ महेश चंद्रा प्रजापति

11 जून को आजमगढ़ अतरौलिया में भागीदारी पार्टी भरेगी हुंकार: डॉ महेश चंद्रा प्रजापति

 आजमगढ़। मंगलवार को अतरौलिया डाक बंगला में भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भागीदारी पार्टी के तत्वाधान में पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, अतरौलिया में 11 जून को वंचित,शोषित युवा जागरुकता महारैली का आयोजन किया गया है जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चंद्र प्रजापति करेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री मंत्री ओमप्रकाश राजभर होंगे।

 प्रजापति ने कहा भागीदारी पार्टी उन युवाओं की लड़ाई लड़ रही है जो आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी सामाजिक,आर्थिक शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े हैं। इन युवाओं को रोजगार की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य भागीदारी पार्टी कर रही है जिस दिन प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी हर जाति धर्म के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देकर उनका विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

प्रजापति ने कहा की आजमगढ़ सपाईयों का गढ़ कहा जाता है लेकिन इन युवाओं ने बेड़ा उठा लिया है कि इनके इस गढ़ को गढ़ई बना दिया जाएगा । अतरौलिया में 42 हजार वोट प्रजापति समाज का है। अब इस समाज ने मन बना लिया है कि अपना डंडा झंडा लेकर अपनी पार्टी के साथ चलना है।

2026 पंचायत चुनाव में भागीदारी पार्टी उत्तर प्रदेश में एक हजार प्रधान,बीडीसी दो सौ जिला पंचायत सदस्य बनाने जा रही है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति प्रदेश संगठन मंत्री हरि बदन प्रजापति पूर्वांचल अध्यक्ष सुनील प्रजापति जिला अध्यक्ष रघुनाथ प्रजापति कोषाध्यक्ष बृजेश प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष सोनू प्रजापति सहित सैकड़ो पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *