
पर्यावरण सप्ताह पर एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत स्वास्तिक इंफो लाजिक्स कंपनी ने किया गया पौधारोपण।
शरद बिंद/ भदोही।
दुर्गागंज। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पर्यावरण सट्टा दिवस पर राष्ट्रीय राजमार्ग 731बी में कार्य कर रही संस्था के द्वारा एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत किया पौध रोपण । अभोली ब्लॉक के भंडा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग731बी के किनारे फलदार , इमारती और जंगली पौधों सहित कुल 140 पौधे लगाए गए संस्था के मारकंडेय यादव ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधों का लगाना और उसका संरक्षण करना बहुत जरूरी है। आने वाले दिनों में पौधे नहीं लगाए गए तो तापमान इतना अधिक होगा कि लोगों का जीना मुहाल हो जाएगा। एसी लगाना कोई इसका स्थाई निवारण नहीं है। सी एम कृष्णमूर्ति ने कहा कि पौधे हैं धरा के गहना, पेड़ लगाते ही रहना। इस मौके पर संजीव मिश्रा, अनिल राय, मुकेश कुमार ,राहुल चौबे, पीयूष सिंह विमलेश सिंह, मिथिलेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

