Tuesday, December 16

भदोही।अनुश्री पी.जी. कॉलेज सुरियावां में विश्व पर्यावरण दिवस पर शपथ ग्रहण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

अनुश्री पी.जी. कॉलेज सुरियावां में विश्व पर्यावरण दिवस पर शपथ ग्रहण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

शरद बिंद

सुरियावां, भदोही।जिले के अनुश्री पी.जी. कॉलेज, अभिया रोड कैड़ा, सुरियावां में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने की और उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के महत्व और संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता डॉ. तिवारी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह दिवस हमें वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता के क्षरण जैसे वैश्विक संकटों पर ध्यान देने और समाधान की दिशा में कदम उठाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे टिकाऊ जीवनशैली अपनाएं और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम केवल उपभोग न करें, बल्कि प्रकृति को कुछ लौटाने की सोच भी विकसित करें।

परिसर प्रभारी श्रीमती बिना सिंह ने कहा कि यह दिन पृथ्वी के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण को बचाने के लिए सतत प्रयास करें और हर वर्ष केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक संरक्षण का भाव लेकर कार्य करें।

इस अवसर पर कॉलेज के कई शिक्षकगण जैसे श्री धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, श्री रामफल बिंद, श्री रविचंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *