Friday, December 19

जौनपुर।मडियाहूँ में संविधान बचाओ सम्मेलन, कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा।

मडियाहूँ में संविधान बचाओ सम्मेलन, कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा।

जौनपुर।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मडियाहूँ विधानसभा में “संविधान बचाओ सम्मेलन” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पाली बाजार के पास रामपुर नदी के किनारे हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कोऑर्डिनेटर मनीन्द्र मिश्रा थे और अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने की।

अपने भाषण में मनीन्द्र मिश्रा ने कहा कि देश की मौजूदा सरकार संविधान को तोड़ने और बदलने की साजिश कर रही है। उन्होंने योगी सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि बुलडोजर के नाम पर जनता को डराया जा रहा है और धर्म का अपमान हो रहा है।

डॉ. प्रमोद सिंह ने कहा कि जौनपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करके हम अत्याचार के खिलाफ लड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि सरकार ने तीन किसान विरोधी कानून और भूमि अधिग्रहण बिल लाकर संविधान को कमजोर करने की कोशिश की थी, लेकिन कांग्रेस और किसानों के संघर्ष से सरकार को पीछे हटना पड़ा।

सम्मेलन में कई कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया, जिनमें महेंद्र बेनबंसी, देवेंद्र मिश्रा बबलू, विनय शुक्ला, सत्य प्रकाश दुबे, अजीत सिंह, अरविंद यादव, खलील अहमद, शेर बहादुर सिंह, अनिल दूबे आज़ाद, ओमकार यादव और अन्य शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन मनीष दुबे ने किया और धन्यवाद रमजान अली ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *