Sunday, December 21

बलिया।अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर महिला सम्मान कार्यक्रम

अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर महिला सम्मान कार्यक्रम

 ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। स्थानीय ब्लॉक के डवाकरा हाल में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने रानी अहिल्याबाई के योगदान पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी।

उन्होंने महिलाओं के लिए शिक्षा केन्द्रों की स्थापना करवाई, एक महान शासिका और सामाजिक सुधार के रूप में उनकी पहचान रही। उन्होंने महिलाओं को भी उनके अधिकारों के बारे में बताया।

मंडल अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियां का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन सरकार ने कई योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा है। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार सड़क निर्माण विधवा और वृद्धा पेंशन जैसी योजनाएं जमीन स्तर पर लागू की गई है। कार्यक्रम में सभासद राजेश पांडे लेखाकार विजय यंत सिंह, एपीओ ज्ञानेंद्र यादव, एडीओ एजी योगेंद्र चौहान, शशांक सिंह, अशोक गुप्ता, संतोष कुमार पांडे, अमरेंद्र सोनी, धर्मराज सिंह, विकी, दिलीप सिंह, भारती, सुनीता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिंह ने किया जबकि संचालन भाजपा नेता पृथ्वी पाल सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *