Sunday, December 21

बलिया।समर कैंप से निखरती है बच्चों की प्रतिभा”: सुनील सिंह

समर कैंप से निखरती है बच्चों की प्रतिभा”: सुनील सिंह

 संजीव सिंह बलिया। बलिया जनपद अंतर्गत बैरिया ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय भिखाछपरा पर चल रहा समर कैम्प आज कल चर्चा का विषय बना है। बता दे कि कान्वेंट स्कूलो के तर्ज पर पहली बार बेसिक के विद्यलयो में भी समर कैम्प का आयोजन किया गया है।इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय भिखाछपरा पर चल रहे कैम्प में प्रतिदिन नई नई गतिविधियों के साथ हर विषय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्र के विशेषज्ञ को बुला जा रहा है। इसी क्रम में बैरिया ब्लॉक के शिक्षक संघ अध्यक्ष एवं मोटिवेशनल स्पीकर सुनील सिंह भी कैम्प में पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को सराहने के साथ ही उनका मार्गदर्शन भी किया।उन्होंने कहा, “समर कैंप के जरिए बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है। बच्चे लगातार स्कूल में पढ़ाई करते हैं, इसलिए इससे बच्चों को रिलैक्स भी होता है। यहां बच्चे खुद की जिम्मेदारी को अच्छी तरह से समझते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *