Sunday, February 15

जौनपुर।चाय की दुकान पर अधेड़ की मिली लाश , पुलिस जांच में जुटी

चाय की दुकान पर अधेड़ की मिली लाश , पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर।जफराबाद थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को भी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान शेर खान ५५ पुत्र मोसू खान निवासी नुतननगर, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शेर खान दिल्ली में मजदूरी का कार्य करता था और ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में वह जफराबाद स्टेशन पर उतर गया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया तबीयत बिगड़ने के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *