Monday, December 15

आजमगढ़।सामान्य विश्व विद्यालय परीक्षा में पूजा गुप्ता ने नाम किया रोशन 

सामान्य विश्व विद्यालय परीक्षा में पूजा गुप्ता ने नाम किया रोशन 

आजमगढ़। पूजा गुप्ता पुत्री गुरु प्रसाद गुप्त ने सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर के हिंदी विषय में आल इंडिया स्तर पर 14 वीं रैंक पाकर नाम रोशन किया है।

तहबरपुर थाने के सेमरी गांव निवासी पूजा गुप्ता पुत्री गुरु प्रसाद गुप्त ने 16 मार्च 2025 को सामान्य विश्व विद्यालय प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर के लिए हिन्दी की परीक्षा दी थी। परीक्षा का परिणाम 6 मई को घोषित हुआ। पूजा गुप्ता को 300 में 274 अंक प्राप्त कर आल इंडिया स्तर पर 14 वां रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है। पूजा गुप्ता के पिता गुरु प्रसाद व माता उर्मिला देवी शिक्षक है। पूजा गुप्ता ने सन् 2020 में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में हाईस्कूल में ज़िले में दूसरे स्थान पर रही। वह जनता इण्टर कॉलेज आतापुर ओहनी की छात्रा थी। उसके नाम से विद्यालय के मार्ग पर होर्डिंग भी लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *