
तहबरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा
आजमगढ़।भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु देश भर में निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज अपने मण्डल तहबरपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
तिरंगा यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पुनः दिखे नए भारत की शक्ति को सम्मान देने के लिए आयोजित हो रही है। नया भारत अपनी धरती और अपने लोगों को नुकसान पहुँचाने वालों को पाताल से भी ढूंढ कर सजा देगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री श्री अजय यादव , कार्यक्रम संयोजक ओंकार नाथ पाण्डेय , राम नाथ यादव उपस्थित रहे। पूर्व मण्डल अध्यक्ष आशुतोष राय , मनोज राय, युवा मोर्चा जिला मंत्री दुर्गा चौबे , नागेन्द्र पाण्डेय , बृजेश पाठक , रामभुवन राम , सतीश राय, अभिषेक तिवारी, लालचंद यादव, घनश्याम विश्वकर्मा , शिवांश सिंह , बृजेश मौर्या , रिकि राय आदि लोग मौजूद रहे।
