Tuesday, February 17

शाहजहांपुर।विनोबा आश्रम में बच्चो के साथ मिठाई बाटकर मनाया सहयोग संस्था के संरक्षक शाहनवाज ने अपना जन्मदिन

विनोबा आश्रम में बच्चो के साथ मिठाई बाटकर मनाया सहयोग संस्था के संरक्षक शाहनवाज ने अपना जन्मदिन

मुजीब खान

शाहजहांपुर / सेवा के क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श करने वाली शाहजहांपुर की चर्चित संस्था सहयोग ने हरदिल अजीज, सर्वप्रिय, मृदुभाषी अपने संरक्षक एडवोकेट शाहनवाज खान का जन्मदिन ग्राम छीतेपुर में पौधारोपण कर गांव के बच्चों के मध्य मिठाई का वितरण कर मनाया। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ही इस अवसर पर भी बारहमासी आम, नींबू, अमरूद, अनार, तुलसी, पाकड़, इत्यादि पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक समाजसेवी रमेश भैया ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है कि आज संस्था के संरक्षक का जन्मदिन है , और इस अवसर पर ही माउंट आबू से महिला सुरक्षा सम्मान यात्रा आई है। इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं के शोषण उत्पीड़न के विरुद्ध जन जागरण करना है , ताकि समाज से इस कलंक को मिटाया जा सके। यात्रा का सभी ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। जागते रहो यात्रा के संयोजक राजेंद्र यादव हरियाणा ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक हम हर बेटी को अपनी बेटी नहीं समझेंगे और उसके सुख-दुख में मनसा वाचा कर्मणा भागीदारी सुनिश्चित नहीं करेंगे तब तक समाज में सुधार संभव नहीं होगा। सुधार सहभागिता के साथ लोगों के मन में भावनात्मक लगाव बनाने से ही होता है, मात्र कानून बनाने से नहीं। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता ने शाहनवाज़ खान को जन्मदिन की बधाई दी , वही सहयोग संस्था की ओर से बच्चों को टूथब्रश दिये। सचिव डॉ. पुनीत मनीषी, सैयद अनवर , शिवम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए टोली के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। इस मौके पर कार्यक्रम में होने वाली प्रार्थना सभा में भी सभी ने भागीदारी की , सभी का स्वागत विजेंद्र अवस्थी ने किया ,संचालन कौशल कुमार ने किया तथा अंत मे धन्यवाद हरवंश कुमार ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *