Wednesday, December 17

बलिया।सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा बलिया के तन्मय सिंह ने रचा कीर्तिमान, दसवीं बोर्ड में 97.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान

सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा बलिया के तन्मय सिंह ने रचा कीर्तिमान, दसवीं बोर्ड में 97.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान

अमर बहादुर सिंह बलिया शहर बलिया। बैरिया – ग्राम विशुनपुरा के होनहार छात्र तन्मय सिंह, पिता अनिल सिंह, ने सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा बलिया में अध्ययनरत रहते हुए कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा में 97.4% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय परिवार, परिजन और पूरा क्षेत्र गर्वित है।तन्मय सिंह की यह सफलता उनके कड़े परिश्रम, अनुशासन और माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने गणित, विज्ञान व अंग्रेज़ी जैसे विषयों में विशेष रुचि दिखाई और सभी विषयों में शानदार अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्राचार्य ने तन्मय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “तन्मय जैसे छात्र हमारे विद्यालय की शान हैं। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।”

तन्मय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और ईश्वर के आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने बताया कि वे आगे चलकर इंजीनियरिंग या प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं ताकि देश और समाज के लिए कुछ विशेष कर सकें।ग्राम विशुनपुरा और बैरिया क्षेत्र में इस सफलता की खबर से उत्साह का माहौल है। लोग तन्मय और उनके परिवार को बधाइयाँ दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *