बदायूं में 14 साल की किशोरी की मौत बनी अनसुलझी पहली परिजन कुछ बता नहीं पा रहे पुलिस जांच में जुटी
बदायूं / जनपद के थाना कुंवरगंज क्षेत्र में एक 14 वर्षीय युवती की गले में फंदा लगा लेने से मौत हो गई हालांकि परिजन उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना क्रम के विषय में परिजन कुछ बता नहीं पा रहे पुलिस युवती की मौत की अनसुलझी पहेली को सुलझाने के प्रयास में लगी हुई है फिलहाल युवती का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार थाना कुंवरगंज क्षेत्र के निवासी शिवकुमार की 14 वर्षीय पुत्री आरती ने बीती सोमवार को देर रात किसी समय अपने घर में फंदा बनाकर उसमें लटक गई परिजनों ने उसे आनन फानन में फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए लेकिन जब युवती की मौत हो चुकी थी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की तो परिजन इस विषय में कुछ बता नहीं पाए जिसको लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवती की मौत की अनसुलझी पहेली को सुलझाने का प्रयास कर रही है। वहीं किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के अनुसार मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि बीती रात शिवकुमार की पुत्री आरती 14 द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई जिसके संबंध में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे है इस हत्या का कारण जानने को शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।
























