Monday, February 16

बरेली।पति से समझौता कराने का झांसा देकर होटल में ले जाकर दो दोस्तो ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

पति से समझौता कराने का झांसा देकर होटल में ले जाकर दो दोस्तो ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

मुजीब खान

बरेली / कहते जिसका मौका लगता है वह चूकता नहीं अब चाहे सामने वाला कितना भी मजबूर क्यों न लेकिन मजबूरी का फायदा उठाने वाले लोगों की कमी नहीं है इसकी एक मिसाल बरेली में उस समय देखने को मिली जब एक पति पत्नी के विवाद का दो लोगों ने फायदा उठाते हुए महिला का पति से समझौता कराने का झांसा देकर उसे होटल में बुलाया और फिर उसके साथ दोनों लोगों ने दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते लगातार छह महीने से उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते आ रहे अंत महिला का धैर्य जवाब दे गया और उसने पुलिस को सब कुछ बताते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया अब पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है ।

मामला जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र का है यहां एक महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा था। उसने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और मायके में ही रह रही थी। महिला का आरोप है कि पति से समझौता कराने का झांसा देकर बिथरी क्षेत्र के कमुआ कला निवासी राजवीर सिंह उर्फ पप्पू और उसके दोस्त भुता के पल्ली म्यूड़ी निवासी पिन्टू ने 8 नवंबर 2024 को उसे गांव के बाहर बुला लिया। उसके बाद उससे बोले कि उसके पति शहर के एक होटल में हैं। वहीं पर दोनों को आमने-सामने बिठाकर बातचीत करा कर समझौता करा दिया जाएगा। दोनों आरोपी उसे सेटेलाइट चौराहे पर स्थित एक होटल में लेकर आए। जहां पर उसे बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार छह माह तक दुष्कर्म किया। आरोपियों की हरकतों से परेशान होकर विवाहिता ने पूरी बात अपने पति को बताई। जिसके बाद पीड़िता ने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस विषय में जानकारी देते पुलिस क्षेत्राधिकारी नवाबगंज गौरव सिंह ने बताया कि एक महिला ने दो लोगों पर पति से समझौता कराने के झांसे में लेकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार छह महीने से दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है जिसमें नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई शीघ्र दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *