
लोक जनशक्ति पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन
बदायूं।लोक जनशक्ति पार्टी की जिला कार्यकारिणी का आज गठन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर आदित्य प्रताप सिंह उर्फ़ गुड्डू भैया भी उपस्थित रहे। साथ ही पार्टी संबंधी कार्य योजना पर पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में नवनिर्वाचित पदाधिकारी से चर्चा भी हुई। तथा राष्ट्रीय सचिव ने पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
आज जनपद बदायूं में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान की की जिला इकाई को भंग कर दिया गया साथ ही नए जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी को निर्वाचित किया गया। उक्त संबंध में एक बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें राजू पाठक को जिला अध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष का पद आशुतोष शर्मा को दिया गया। महासचिव के दायित्व की जिम्मेदारी विकास ठाकुर को दी गई। आशीष सिंह, नीरज सक्सेना, गौरव सिंह अनमोल ठाकुर, विक्रांत को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
इस मौके पर सभी पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जाहिर की गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने सभी पदाधिकारी का स्वागत किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ठाकुर आदित्य प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष राजू पाठक,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महासचिव विकास ठाकुर, एडवोकेट एस यू़़ खान, आशीष सिंह, दुष्यंत यादव विक्रांत सिंह, गौरव सिंह, अनमोल ठाकुर, विवेक सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

