Monday, February 16

भदोही।लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान, नहीं चल पा रहे गर्मी राहत देने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ।

लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान, नहीं चल पा रहे गर्मी राहत देने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ।

विद्युत उपभोक्ताओं में आक्रोश, प्रदर्शन की चेतावनी।

शरद बिंदु 

भदोही/दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के मसूधी स्थित मिश्राइन पुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मसूधी,दुर्गागंज उपभोक्ताओं के लिए बिजली बनी परेशानी का सबब विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि स्टेबलाइजर से वोल्टेज बढ़ाने के बाद भी केवल डेढ़ सौ तक ही रहता है जिसके कारण न तो सही तरीके से ए सी, पंखा ,कूलर चल पा रहे हैं जिससे इस भीषण गर्मी में उमस भरी तेज गर्मी से परेशान है ।दीर्घायु अस्पताल के संचालक डॉक्टर देवेश मिश्रा ने बताया कि वोल्टेज इतना कम रहता है कि स्वास्थ्य के लिए जांच करने वाले उपकरण भी सही तरीके से नहीं चल पा रहे है। सुमन लता मिश्रा ने बताया कि वोल्टेज इतना का

म रहता है कि हम महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल है वोल्टेज कम रहने से ए सी भी नहीं चल जा रहे हैं। अजीत मिश्रा ने कहा कि इस भूषण गर्मी में लो वोल्टेज सबसे निजात नहीं मिली तो हम लोग प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। अवर अभियंता विजय शंकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है वह कल चेक कर सही किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *