भारतीय सैनिकों के जवाबी कार्रवाई की हुई सराहना
राजेश आजाद
देवरिया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने जवाबी कार्रवाई कर भारतीय सैनिकों ने साहस और शौर्य का परिचय दिया है। कांग्रेस ने उनके कार्य की सराहना की है।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में कई आतंकी संगठनों के ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकियों को मार गिराया है। इसे लेकर देश में जश्न का माहौल है।वहीं पाक में मातम पसरा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश के वीर जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।कहा कि इतिहास गवाह है कि हमारे नायकों ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए, देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी शहादत तक दी है।
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर पाकिस्तानी आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मन देश के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है।
कांग्रेसी नेता संजीव कुमार मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम करता हूं। हम भारतीय सेना और सरकार के साथ हैं। कांग्रेसजन बहुत ही खुश है।

