Tuesday, December 16

रांची, (झारखंड)।संविधान बचाओ रैली’ कांग्रेस का महज ढकोसला : आनंद सिंह

संविधान बचाओ रैली’ कांग्रेस का महज ढकोसला : आनंद सिंह

हफ़ीजुल के बयान से हुआ कांग्रेस का असली चेहरा उजागर : आनंद सिंह

विनीत कुमार, रांची, (झारखंड)। कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही ‘संविधान बचाओ रैली’ पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। भाजपा रांची ग्रामीण के जिला आईटी सेल सह संयोजक आनंद सिंह ने इसे एक ढकोसला करार देते हुए कहा कि कांग्रेस की यह रैली जनता को गुमराह करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली चरित्र झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री हफ़ीजुल हसन के उस बयान से सामने आ गया है, जिसमें उन्होंने संविधान से ऊपर शरीयत को रखने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल असंवैधानिक है, बल्कि देश की एकता और अखंडता पर भी आघात करता है।

आनंद सिंह ने कहा कि भारत में संविधान तभी तक सुरक्षित है जब तक यहां हिंदू बहुसंख्यक हैं, क्योंकि सनातन धर्म ही एकमात्र ऐसा पंथ है जो सहिष्णुता और सभी विचारों के सम्मान की भावना रखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां मुस्लिम बहुसंख्यक हुए हैं, वहां हिंदुओं को पलायन करना पड़ा है या उन्हें अत्याचार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने झारखंड और बिहार के सीमावर्ती जिलों को इसका उदाहरण बताया। भाजपा नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की चिंता करने से पहले कांग्रेस को उन जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए जो जनता ने उसे सौंपी हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब इन ढकोसलों को समझ चुकी है और सच्चाई से भलीभांति परिचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *