
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।
लालगंज (आजमगढ़)। जिले के अंतिम छोर तरवां ब्लॉक स्थित मेहनाजपुर थाना के अंतर्गत मेहनाजपुर बाजार में भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधानसभा परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। उनके आने से भाजपा कार्य कर्ताओं के अंदर एक उत्साह उत्पन्न हो गया। इस अवसर पर तरवां मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि तरवां अनुराग तिवारी, वैभव पांडे आमिर खान सुरेश प्रजापति अजीत सिंह, रामप्रताप यादव मंडल उपाध्यक्ष तरवां ,पंकज सिंह ,विनोद सिंह कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
