
बरेली में दर्दनाक हादसा : ट्रेन के इंजन की चपेट में आए बच्चो की मौत बाल कटवाकर घर लौट रहे थे दोनों
मुजीब खान
बरेली / आज सुबह करीब 11 बजे बरेली में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे बाल कटवाकर घर लौट रहे थे रस्ते में पड़ने वाले रेलवे ट्रैक को जैसे ही उन्होंने पार करना चाहा तभी तेजी के साथ आ रहे एक रेल इंजन की चपेट में आ गए बताया जा रहा दोनों बच्चों ने अपने कानों में एयर बड लगा रखे थे इसी कारण इंजन की आवाज सुनाई नहीं दी और दोनों हादसे का शिकार हो गए और देखते ही देखते दोनों की मौत हो गई इस हादसे को जिसने भी देखा वो अवाक रह गया। वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने बच्चों के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी।
हादसा आज सुबह करीब 11 बजे नैनीताल रोड स्थित वैरियर वन चौकी के पीछे रेल ट्रैक का है जिसमें दोनों छात्र पंकज 11 वर्ष पुत्र ओमवीर निवासी करमपुर चौधरी
और आदित्य पुत्र ऋषि देव 13 वर्ष निवासी गायत्री नगर बाल कटवाने गए थे वह से लौटते समय दोनों ने अपने कानों में एयर बड लगा रखे तभी भोजीपुरा की ओर से इंजन आ गया। पंकज और आदित्य इंजन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। कुछ लोगों ने हादसा होते हुए देखा, तो वहां चीख पुकार मच गई। वहां भीड़ जुट गई। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ, रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। इज्जतनगर थाने से पुलिस पहुंची। शवों को ट्रैक से हटाया गया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं। पंकज पांचवीं और आदित्य सातवीं का छात्र बताया जाता है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
कानों में एयर बड लगाए सुन रहे थे गाने तभी हुआ हादसा
थाना प्रभारी इज्जत नगर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह गली नंबर 8 इज्जत नगर निवासी 14 वर्षीय आदित्य (14) और पंकज (11) बाल काटने को घर से निकले थे। आदित्य के कान में मोबाइल की लीड लगी हुई थी। गाना सुनते हुए और पंकज मोबाइल चलाते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस बीच काठगोदाम की ओर से खाली इंजन इज्जत नगर स्टेशन की ओर आ गया, रेलवे ट्रैक पास खड़े लोगों ने दोनों बच्चों को बहुत आवाज लगाई लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि हादसा दर्दनाक है शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गए है ।
























