बरेली।हादसा या हत्या : पुल के नीचे मिला पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संजय का शव पुलिस कर रही छानबीन

हादसा या हत्या : पुल के नीचे मिला पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संजय का शव पुलिस कर रही छानबीन

मुजीब खान

बरेली / जनपद की पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल जो नकटिया पुलिस क्षेत्र में एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था का शव नकटिया क्षेत्र में एक पुल के नीचे पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश में जुट गई अभी तक यह ज्ञात नहीं हो पाया कि सिपाही की मौत का कारण कोई हादसा है या फिर हत्या पुलिस हत्या का कारण ज्ञात करने में जुटी हुई है। सिपाही संजय मूल रूप से संभल जिले का निवासी था।

सिपाही संजय रविवार की शाम तक ड्यूटी पर मौजूद था और रात में वह घर नहीं लौटा। जब परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल बंद मिला। इसके कुछ घंटों बाद ही पुल के नीचे उसका शव मिलने की सूचना आई। संजय के शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे संदिग्ध मानकर चल रही है और कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है, दुर्घटना है या फिर किसी आपराधिक साजिश के तहत हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। सीओ सिटी आशुतोष शिवम का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच करने के लिए एक टीम गठित कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स को भी खंगालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि घटना से पूर्व वह किन लोगों के संपर्क में था। जल्द की मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *