Monday, February 16

आजमगढ़।विधानसभा व लोकसभा में महिलाओं को मिलें 33% का आरक्षण 

विधानसभा व लोकसभा में महिलाओं को मिलें 33% का आरक्षण 

आजमगढ़।शुक्रवार को भारतीय महिला फेडरेशन आजमगढ़ का 22 वा जिला सम्मेलन एवं स्त्री श्रम शक्ति की भूमिका विषय पर गोष्ठी साहित्य से दोस्ती साथी केंद्र तहसील निजामाबाद में डॉ इंदू श्रीवास्तव की अध्यक्षता और संचालन जितेंद्र हरि पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर सबसे पहले सम्मेलन की पर्यवेक्षक मंजू शास्त्री एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया।झंडा गीत के बाद देश की प्रथम शिक्षक सावित्री बाई फुले और क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के चित्र पर माल्यार्पण के करके उन्हें नमन किया गया।

         कार्यक्रम की शुरुवात प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर के बच्चे रिया कुमार,अर्चना यादव,राज यादव ने शिक्षक विक्रम मौर्य के निर्देशन में कठिन योगा और बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ गीत पर नृत्य किया। सूरज पाल ने डफली पर गीत प्रस्तुत किया।

   सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि मंजू शास्त्री ने कहा कि महिलाओं के साथ जो अन्याय, शोषण और गैर बराबरी है उसके,महिला हिंसा के विरुद्ध भारतीय महिला फेडरेशन कार्य करता है।उन्होंने आगे कहा कि संसद और विधान सभाओं में महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण को अमलीजामा पहनाया जाय।

       गोष्ठी में बोलते हुए बनारस से आईं प्रोफेसर डॉ इंदू श्रीवास्तव ने मजदूर दिवस और महिला श्रम पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए कहा कि यहां बैठी हर महिलाएं कोई न कोई कार्य कर रही हैं।जो महिलाएं मजदूरी या घर में कार्य कर रही हैं उनके समक्ष बहुत परेशानियां हैं।उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन दुनियां की आधी आबादी का हिसाब होगा उस दिन दुनियां की सबसे बड़ी चोरी पकड़ी जाएगी।उन्होंने महिलाओं से अपील किया कि आप खुद के हक और अधिकार के लिए जागरूक और संगठित होकर कार्य करें तभी स्त्री मुक्ति का नारा फलीभूत हो पाएगा।

      सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि प्रगतिशील लेखक संघ उप्र के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजय श्रीवास्तव ने कामगारों और स्त्री शिक्षा और अधिकार पर बोलते हुए कहा कि इंसान को इंसान की तरह रहने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है।आज देश में धार्मिक जातीय झगड़े,अंधविश्वास और आतंकवाद बढ़ गया है जिसे खत्म करने के लिए भाई चारा और आपसी एकता को मजबूत करना होगा।

       सांगठनिक चुनाव में नौ सदस्यों की जिला समिति का गठन किया गया।जिसकी अध्यक्षत डॉ इंदू श्रीवास्तव और जिला सचिव इंद्रावती सहित साथ सदस्यों की जिला कार्यसमिति का चुनाव किया गया।जिसमें उर्मिला,प्रेमशिला,सत्यभामा, प्रमिला, सूचीबाला, रीना,रेखा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहीं।जिसमें फूलमती यादव, रीता,मनभावती,कुमारी,नेहा,सुनीता के अलावा हरिमंदिर पाण्डेय,हरि,अशोक यादव,अजय कुमार तिवारी,खरपत्तू राजभर,जियालाल,राजनाथ राज, वी सी यादव, अब्दुल्लाह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *