Sunday, February 15

शाहजहांपुर/सपा सांसद सुमन पर करणी सेना द्वारा लगातार हमले और जान से मारने की धमकी पर भड़के सपाई सौंपा ज्ञापन

सपा सांसद सुमन पर करणी सेना द्वारा लगातार हमले और जान से मारने की धमकी पर भड़के सपाई सौंपा ज्ञापन

मुजीब खान

शाहजहांपुर/ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दिए जाने व 27 अप्रैल 2025 को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करणी सेवा द्वारा हमले किए जाने के विरोध में एवं उनके मकान पर तोड़फोड़ किए जाने के विरोध में और हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर आज दिनांक 1 मई 2025 को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में जनपद शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान खिरनी बाग चौराहे पर हजारों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर खिरनी बाग चौराहे पर धरने पर बैठ गए उसके बाद जुलूस के रूप में हमलावरो व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचे जहां जोरदार प्रदर्शन करने के बाद महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जीत सिंह को सौपा। धरना प्रदर्शन व ज्ञापन में पूर्व एमएलसी व समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप भी शामिल हुए।

 समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने कहा दलित समाज के सांसद रामजी लाल सुमन की भाजपा सरकार हत्या करना चाहती है लगातार उनको जान से मारने की धमकी और हमले हो रहे हैं फिर भी उत्तर प्रदेश भाजपा योगी सरकार अपंग और गूंगी और बाहरी बनी हुई है। सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार पीडीए व समाजवादी लोगों पर हमला कर रही है इससे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के बने हुए संविधान पर खुला हमला है इन हमलों से समाजवादी लोग डरने वाले नहीं बाबा साहब के अधूरे मिशन को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जी ही पूरा कर के दम लेंगे। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि भाजपा के अत्याचारों और जुल्मों से समाजवादी लोग घबराने वाले नहीं जितना भाजपा सरकार का जुल्म बढ़ता जायेगा उतनी ही समाजवादी पार्टी मजबूत होती जाएगी। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को जातीय जनगणना करने के लिए मजबूर होना पड़ा यह समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां है क्योंकि जातीय जनगणना की लड़ाई भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जी ने सड़क से लेकर सदन तक लड़ी थी।

इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा,सपा के जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला खान, पूर्व प्रत्याशी अनवर अली, सपा प्रदेश सचिव सरदार मंजीत सिंह, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश यादव,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट,सपा नेत्री सुचि कश्यप, सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल,सपा जिला उपाध्यक्ष,जितेंद्र कुमार बाजपेई, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल यादव,ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव, तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, परवेज अंसारी, लल्ला सिंह यादव,नसीम खान,शारदा राज पासी, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद, डॉक्टर शोएब खान मुन्ना, सपा नेता लाल बाबू,विपिन यादव, प्रसून कुमार कनौजिया, आकाश यादव, उत्पल यादव,हफ़ीज़ अंसारी,शब्बन अंसारी, पूर्व सभासद अब्दुल कय्यूब, पूर्व सभासद गुलजार अंसारी, कौशल यादव,सौमित्र यादव,मोनू कुरैशी, मानवेंद्र सिंह मोनू, सचिन दीक्षित, ऋषि पाल यादव, साद उल्ला खान,मोहम्मद फैसल,अनिल भास्कर,चौधरी विनोद यादव, महिपाल सिंह यादव, सर्वेश राठौर, रूम सिंह, तौसीफ हुसैन,विनोद वर्मा,मौसम खान, परमेश्वर दयाल,राधेश्याम यादव,आफाक मंसूरी, देवेंद्र मिश्रा एडवोकेट, अनिल दास, सर्वेश कुमार यादव,राजपाल कठेरिया एडवोकेट, विदेशी यादव,राजकुमार शर्मा,पी.एल गौतम,अजीम खान, राजपाल भोजवाल, तालिब पठान,धर्मवीर सिंह गुफरान खान, शिव कुमार दीक्षित, तय्यब खान,अमन गुर्जर,कफील अहमद इदरीसी, आकाश वर्मा, चंद साबरी,राजीव राठौर, मंशाराम यादव, सौरभ कुमार भास्कर एडवोकेट, फिरोज इदरीसी, फिरोज अल्वी, हनीफ खान, तनवीर हुसैन,हशमत अल्वी, शादाब खान,अमन खान इमरान खान,मुजाहिद खान,अरशद खान,अरशद अली,उजैर खान, आसिफ कुरेशी, गुलजार कुरैशी, भारत भूषण पाली, सैयद शकील मियां, रिजवान अहमद शाकिर अली जावेद आमिर खान अभय शंकर, गुलफाम अल्वी, बबल किशोर, यश मौर्य सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *