
ददरौल क्षेत्र में लखन प्रताप द्वारा लगातार चलाया जा रहा पीडीए अभियान, की जा रही बाबा साहब के मान पर चर्चा
मुजीब खान
शाहजहांपुर / समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा विगत 27 जनवरी से शुरू किया गया पीडीए चर्चा अभियान आज भी कार्यक्रम के पहले से अभी तक ददरौल क्षेत्र में सपा नेता भावी विधानसभा प्रत्याशी लखन प्रताप सिंह उर्फ लखपत के द्वारा चलाया जा रहा है क्षेत्र के हर गांव में बैठकों के दौर के बाद अब लखन प्रताप प्रतिदिन क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण करके पीडीए पर्चा घर घर पहुंचा कर व्यापक स्तर पर जनसंपर्क के साथ समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अपील करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के विधायकों को जिता कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अपील कर रहे है आपको बताते चले कि विगत 27 जनवरी से लखन प्रताप द्वारा चलाए जा रहे पीडीए चर्चा अभियान के दौरान क्षेत्र के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के हजारों लोगों ने समाजवादी पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इसके साथ हजारों लोग पीडीए चर्चा से प्रभावित होकर पीडीए परिवार का हिस्सा बन चुके है लेकिन अभी लखन प्रताप का क्षेत्र भ्रमण का क्रम लगातार जारी है । आज भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्र ग्राम कमल नयन पुर ,रहमान नगर माफी, कृष्णापुर गोटिया राजपुर गुमटानी में लोगो से मिलकर पीडीए पर चर्चा की और पीडीए से जुड़ने के लिए सभी से अपील की।
आज अपने भ्रमण के दौरान सपा नेता ने लोगो से कहा कि आज प्रदेश को जरूरत है अखिलेश जैसे नेता की क्योंकि आज उनके प्रदेश के मुख्यमंत्री न होने से प्रदेश हर वर्ग हर समाज और हर धर्म के लोगो का कितना नुकसान हो रहा है आज प्रदेश में नौकरियों खत्म हो चुकी गरीबी बढ़ रही किसान परेशान है युवा बेरोजगार है चंद पैसों की नौकरी के लिए लाखो की रिश्वत दे रहा चारों ओर भ्रष्टाचार फैला है नेता और अधिकारी मिल कर जनता का दोहन कर रहे है कोई किसी की सुनने वाला नहीं पुलिस बेलगाम है गरीबों मजदूरों और किसानों की बदहाली बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार को सिर्फ अपने वोट से मतलब प्रदेश में हिंदू मुस्लिम धर्म जाती का जहर घोलकर लोगो को आपस में लड़ाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन जनता को मालूम होना चाहिए कि इन मुद्दों में फंसाकर सरकार विकास रोजगार महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है । इस लिए आप लोग सरकार के इन ध्यान भटकाने वाले लोगो से सावधान रहकर सपा मुखिया के हाथों को मजबूत कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष असलम खान, प्रदेश सचिव शशांक मिश्रा,दीपक द्विवेदी ,शरद शर्मा तारिक खान, एहसान खान,मुस्तकीम अली,जिला सचिव,ओमप्रकाश, हीरालाल (प्रधान) ,कमल निवास,नन्हें लाल, वीरेश यादव, सुखपाल यादव, संतोष यादव,राजपाल यादव सुखबीर यादव,रामकृष्ण यादव,सचिन यादव,ओंकार सिंह यादव,राम रतन, राधेश्याम ,रिजवान भाई ,आदि लोग मौजूद रहे ।
























