
देवरिया के बैतालपुर में चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का धरना 151वें दिन भी जारी।
देवरिया (बैतालपुर)। राजेश आजाद
चीनी मिल चलाने के लिए चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया जा रहा धरना आज 151 वें दिन भी जारी रहा । धरना सभा को संबोधित करते हुए मुकेश कुमार बैरागी ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने बैतालपुर चीनी मिल को चलाने के लिए देवरिया जिले में चार-चार बार घोषणा किए थे और आंदोलन के नवे वर्ष भी किसानों की मांग और मुख्यमंत्री की घोषणा दोनों पूरी नहीं हो सकी जिससे किसानों में आक्रोश है । धरने पर समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, विकास दुबे, राम प्रकाश सिंह, संजीव शुक्ला , शिवराम यादव रत्नेश मिश्रा, रमेश लाल भाटिया ,हेमंत कुमार, मुनीलाल, राम इकबाल चौहान ,विवेक कुमार गुप्ता ,मंजू चौहान , पवन कुमार ,पन्नीलाल चौहान, राजू चौहान, विजय शंकर कर्मयोगी, इत्यादि लोग मौजूद थे ।























