Friday, December 19

जौनपुर।मुंबई-जौनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा की मांग को लेकर शिवसेना नेता और सांसद ने रेल मंत्रालय से की विशेष अपील

मुंबई-जौनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा की मांग को लेकर शिवसेना नेता और सांसद ने रेल मंत्रालय से की विशेष अपील

जौनपुर।मुंबई और जौनपुर के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों की सुविधा के लिए अब वंदे भारत एक्सप्रेस (AC चेयर कार / स्लीपर कोच) ट्रेन सेवा शुरू किए जाने की माँग ने ज़ोर पकड़ लिया है। इस माँग को लेकर शिवसेना के उत्तर प्रदेश प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह और ठाणे लोकसभा क्षेत्र के सांसद नरेश गणपत म्हस्के ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

विक्रम प्रताप सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि मुंबई महानगर और जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के बीच रहने वाले लाखों नागरिकों को लंबे समय से उपयुक्त रेल सेवा का अभाव है। त्योहारों, विवाह समारोहों और धार्मिक आयोजनों के समय यह यात्रा और भी कठिन हो जाती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह सेवा दोनों शहरों के बीच धार्मिक, व्यापारिक और सामाजिक जुड़ाव को और मजबूती प्रदान करेगी।

सांसद नरेश म्हस्के ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए रेल मंत्री को लिखा कि जौनपुर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विशेषताओं को देखते हुए यहां के नागरिकों की मुंबई से नियमित आवाजाही होती है। एक वंदे भारत ट्रेन सेवा से यात्रा न केवल तेज़ और आरामदायक होगी, बल्कि यह स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी प्रोत्साहन देगी।

दोनों नेताओं ने यह भी सुझाव दिया कि वंदे भारत सेवा को AC चेयर कार और स्लीपर कोच जैसे आधुनिक डिब्बों के साथ शुरू किया जाए जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा मिले। उन्होंने पश्चिम रेलवे और संबंधित अधिकारियों से भी इस प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रेल मंत्रालय इस मांग पर क्या रुख अपनाता है और क्या वाकई मुंबई-जौनपुर वंदे भारत सेवा को हरी झंडी मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *