Sunday, February 15

भदोही।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में आग से सुरक्षा के लिए कराई गई मॉक ड्रिल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में आग से सुरक्षा के लिए कराई गई मॉक ड्रिल

शरद बिंद 

दुर्गागंज/भदोही। अभोली ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में सोमवार को आग से सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर शुभंकर श्रीवास्तव ने बताया कि जगह-जगह पर आग लगने से कई जगह बड़े-बड़े हादसे हो चुके हैं जिसको लेकर शासन गंभीर है उसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आग से निपटने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग लगाई गई और उसके बाद अग्निशमन यंत्र के द्वारा आपको बूझकर सभी को बताया गया और दिखाया गया। इस मौके पर डॉक्टर रोहित, चीफ फार्मासिस्ट अनिल शर्मा, मुकेश कुमार बिंद, महेश कुमार, दीपक यादव, विजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *